35.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

घर की इन दिशाओं में लगाएं ये 4 पेंटिंग्स, सभी वास्तु दोषों से मिलेगा छुटकारा!

वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है, घर के निर्माण से लेकर घर में रखी हर एक वस्तु का सीधा सीधा संबंध वास्तु से होता है। यदि कोई वस्तु अपनी सहेली साथ या सही स्थान पर नहीं होती तो उस घर में वास्तु दोष लग जाता है और नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है। ठीक इसी प्रकार यदि सभी वस्तुएं अपनी सही स्थान व दिशा पर होती है तो महान सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। अक्सर हम लोग अपने घर में सजावट के लिए तरह-तरह की पेंटिंग लगाते हैं लेकिन हमें इस बात का ज्ञान नहीं होता कि कौन सी दिशा में किसकी पेंटिंग लगना शुभ और अशुभ होता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आपके घर में पेंटिंग अपने सही स्थान व दिशा में होती है तो इससे आपके घर से वास्तु दोष समाप्त होने लगता है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से वास्तु शास्त्र के अनुसार चार ऐसी पेंटिंग्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको आप घर में अलग-अलग दिशाओं में लगा सकते हैं और इन्हें लगाने से घर वास्तु दोष समाप्त हो जाता है।

ये 4 पेंटिंग्स इन चार दिशाओं के लिए होती है शुभ

ये भी पढ़े वास्तु शास्त्र: जाने घर में कैलेंडर लगाने की सही दिशा, …

उगते हुए सूरज की पेंटिंग

sunrise painting

वास्तु शास्त्र के अनुसार, उगते हुए सूरज की पेंटिंग घर की पूर्व दिशा में लगानी चाहिए। माना जाता है कि इस दिशा में उगते हुए सूरज की पेंटिग लगाने से वास्तु दोष का अंत होता है। इस पेंटिंग को पूर्व दिशा में लगाने से आपके शरीर में एनर्जी बनी रहती है साथ ही आपके घर में पॉजिटिविटी आने लगती है। इसके अलावा सूरज उदय की पेंटिंग घर में लगाने से आपके मन को प्रेरणा मिलती है कि आप जीवन में तरक्की करते रहे।

BEGLOBAL

ऊंट की पेंटिंग

वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि पश्चिम दिशा में ऊंट की पेंटिंग लगाई जाती है तो इससे घर का वास्तु दोष दूर होता है। मान्यताओं के अनुसार ऊंट स्थिरता और सुरक्षा को बढ़ावा देते हैं। साथ ही घर में उठ की पेंटिंग होने से दीर्घायु और शक्ति बढ़ाने के भी संकेत मिलते हैं। माना जाता है कि पश्चिम दिशा में उठ की पेंटिंग लगाने से मनोबल शक्ति भी बढ़ती है।

तैरते हुए कछुए की पेंटिंग

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, यदि आप घर में तैरते हुए कछुए की पेंटिंग उत्तर दिशा में लगाते हैं तो इससे घर के सभी दोष मुक्त हो जाते हैं साथ ही आपका भाग्य भी खुलने लगता है। इसके अलावा में करते हुए कछुए की तस्वीर लगाने से आपकी मनोबल शक्ति और धन लाभ होता है। इस तस्वीर को घर में लगाने से आपका मन मेहनत करने, स्टेबल रहने और लहरों से भरे जीवन में दे बेफ्रिक हो जाने के लिए प्रेरित होता है।

पहाड़ों की ग्रीन पेंटिंग

वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर की दक्षिण दिशा में यदि आप पहाड़ों की ग्रीन पेंटिंग लगाते हैं तो इस दिशा से आपके घर का वास्तु दोष कम होने लगता है। साथी अगर आप इसी दिशा में झरने की पेंटिंग लगा देते हैं तो यह आपके लिए बेहद शुभ होता हैं क्योंकि झरना चलता रहता है और आपके जीवन की शक्ति बढ़ती है। इसके अलावा आपको बता दें दक्षिण दिशा यमराज की दिशा मानी जाती है लेकिन इस दिशा का इस्तेमाल जीवन को खुशहाल बनाने के लिए भी कर सकते हैं।

ये भी पढ़े  घर से दरिद्रता और बुरी शक्तियों को दूर करती है एरोवाना मछली, जानें इसे रखने से होने वाले लाभ और इसके लिए सही दिशा!

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL