35.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

वीरेंद्र सहवाग से लेकर मुरली विजय तक, जानें उन क्रिकेटर्स के बारे में जिन्होंने अपने दोस्त की EX-Wife या अपनी कज़न से शादी कर ली।

दुनिया में हॉक्की, फुटबॉल, टेनिस, बैडमिंटन जैसे कई खेल खेले जाते हैं, लेकिन उनमें से जो सबसे ज्यादा पसंद किए जानें वाला खेल है वो है क्रिकेट। क्रिकेट के दीवाने हर जगह पाए जाते हैं। इस खेल की दीवानगी इतनी है, कि लोग क्रिकेटर्स को अपना भगवान भी मानने लगते हैं। क्रिकेट का क्रेज जितना है, उतना शायद ही किसी का होता होगा। क्रिके के साथ-साथ लोगों में इनके प्लेयर्स की जिंदगी को लेकर भी दीवानगी है। लोग प्लेयर्स की लाइफ के बारे में जानते हैं और इनकी लव स्टोरी को काफी पसंद करते हैं। वो चाहे महेंद्र सिंह धोनी हो, विराट कोहली हो या फिर कपिल देव। आज हम आपको उन क्रिकेटर्स क बारे में बताएंगे जिन्होंने अपने किसी रिश्तेदार या फिर दोस्त की पत्नी से ही शादी की है।

वीरेंद्र सहवाग और आरती सहवाग

प्यार एक ऐसी चीज़ है, जो न वक्त देखता है, न रिश्ते देखता है, न ही लोग। प्यार जब जिससे होना होता है उससे हो जाता है। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है वीरेंद्र सहवाग और आरती सहवाग का। ये कपल एक दूसरे की रिश्तेदारी में थे और इसलिए इन दोनों के परिवार वाले इस शादी के लिए मंजूर नहीं थे। आरती की बुआ की शादी सहवाग के कजिन से हुई थी। जिसके बाद इस रिश्ते से आरती की बुआ और वीरेंद्र सहवाग के बीच देवर-भाभी का रिश्ता बन गया था और वीरेंद्र दूर के रिश्ते से आरती के चाचा लगते थे। जब उनकी बुआ की शादी हुई थी, उस वक्त वीरेंद्र 7 साल के थे और आरती 5 साल की थीं। दोनों जब बड़े हुए और मुलाकात का सिलसिला आगे बढ़ा, तब सहवाग ने आरती को 21 साल की उम्र में ही प्रपोज कर दिया था। 5 साल तक दोनों ने एक दूसरे को डेट की और फिर 22 अप्रैल 2004 को दोनों की शादी हो गई। इस रिश्ते के लिए दोनों के परिवार वाले मना कर रहे थे, लेकिन बड़ी मुश्किलों के बाद दोनों के परिवार वालों ने इसके लिए हामी भर दी। दोनों के दो बच्चे हैं आर्यवीर और वेदांत।

BEGLOBAL

मुरली विजय और निकिता

इस लिस्ट में दूसरा नाम आता है, भारतीय टीम के क्रिकेटर मुरली विजय का। उन्होंने अपने ही दोस्त, क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की पत्नी निकिता से शादी की है। निकिता की शादी दिनेश कार्तिक से हुई थी। दोनों एक दूसरे को पहले से ही पसंद करते थे और बाद में दोनों ने लव मैरिज कर ली। लेकिन, बाद में दोनों अलग हो गए। जिसके बाद निकिता ने साल 2012 में मुरली वीजय से शादी कर ली।

सईद अनवर

मुसलमानों में अपनी सज़न से शादी होती है, यह तो आपने सुना ही होगा और कई जगह देखा भी होगा। कुछ किस्से क्रिकेट टीम में भी मौजूद है। पाकिस्तान टीम के ओपनिंग बल्लेबाज सईद अनवर ने अपनी कजिन लुबना से शादी की है। लुबना पेशे से डॉक्टर हैं और दोनों की शादी मार्च 1996 में हुई थी।

शाहिद अफ्रीदी और नादिया अफ्रीदी

सईद अनवर के अलावा पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफ्रीदी ने भी अपनी कजिन नादिया अफ्रीदी से शादी की है। हालांकि, इन दोनों की लव मैरिज नहीं थी। दोनों के परिवार वालों ने ही इस रिश्ते को मंज़ूरी दी थी। इन दोनों की चार बेटियां हैं। शाहिद आफरीदी की पत्नी उनके मामा की बेटी हैं।

उपुल थरंगा और निलांका थरंगा

इनके अलावा श्रीलंका के प्लेयर उपुल थरंगा ने की पत्नी निलांका पहले श्रीलंकन क्रिकेट टीम के ही एक अन्य प्लेयर तिलकरात्ने दिलशान से शादी के बंधन में बंधी हुई थी। लबाद में दोनों अलग हो गए, ख़बरों के मुताबिक उपुल और निलांका की नजदीकियों के कारण ही दिलशान और निलांका अलग हुए थे।

राजन चौहान
राजन चौहानhttps://www.duniyakamood.com/
मेरा नाम राजन चौहान हैं। मैं एक कंटेंट राइटर/एडिटर दुनिया का मूड न्यूज़ पोर्टल के साथ काम कर रहा हूँ। मेरे अनुभव में कुछ समाचार चैनलों, वेब पोर्टलों, विज्ञापन एजेंसियों और अन्य के लिए लेखन शामिल है। मेरी एजुकेशन बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (सीएसई) हैं। कंटेंट राइटर के अलावा, मुझे फिल्म मेकिंग और फिक्शन लेखन में गहरी दिलचस्पी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL