35.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

RRR से लेकर दंगल तक, यहां जानें उन फिल्मों के बारे में जिसने Box office पर मचाया धमाल

बॉलीवुड से लेकर साउथ तक एक से बढ़कर एक टैलेंटेड सेलेब्स हैं और एक से बढ़कर एक फिल्में बनती हैं। फिल्में लोगों के मनोरंजन के लिए सबसे अच्छा साधन है। कुछ फिल्में सत्य घटना पर आधारित होती हैं, तो कुछ फिक्शनल होती है लेकिन लोगों के दिलों में घर कर जाती हैं। अभी इस साल को शुरू हुए कुछ 4 महीने भी पूरे नहीं हुए लेकिन इतनी कमाल की फिल्में आई हैं कि लोग उनको देखते हुए इमोशनल भी हुए हैं और थिएटर में नाचने भी लगे हैं। हाल ही में डायरेक्टर एस.एस.राजामौली ने की फिल्म ने फिर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उनकी वैसे तो सभी फिल्में कमाल की रही हैं, लेकिन इस फिल्म की बात ही कुछ और है। उनकी लेटेस्ट फिल्म ‘RRR’ बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है और अब आगे बढ़ रही है। आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताएंगे जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है।

RRR

कुछ ही दिन पहले रिलीज हुई फिल्म ‘RRR’ने कम वक्त में 500 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म को दर्शको ने काफी पसंद किया है। अभी भी यह फिल्म Box Office पर धमालमचाने में लगी हुई है। इस फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में हैं और इस फिल्म में आलिया भट्ट और अजय देवगन को भी नज़र आएंगे। इस फिल्म के गाने और एकशन को लगों ने बहुत पसंद किया था।

BEGLOBAL

दंगल

2016 में रिलीज हुई फिल्म आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ एक सत्य घटना पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में जायरा वसीम, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा जैसे बड़े कलाकार लीड रोल में हैं। यह फिल्म भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल हिट फिल्मों में से एक है। गीता और बबीता फोगाट की जिंदगी पर बनी इस फिल्म ने लगभग 2000 करोड़ कमाए थे।

बाहुबली सीरीज

डायरेक्टर एस.एस.राजामौली की सारी फिल्में रिकॉर्ड तोड़ होती हैं। वो बहुत कम फिल्में बनाते हैं, लेकिन उनकी सभी फिल्में कमाल की होती हैं। उनकी बाहुबली सीरीज को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना, राम्या कृष्णन, सत्यराज जैसे बड़े कलाकार मुख्य भूमिका में थे। ये फिल्म तीन अलग-अलग भाषाओं में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। बाहुबली के पहले पार्ट ने 650 करोड़ और दूसरे पार्ट ने 1810 करोड़ कमाए थे।

सीक्रेट सुपरस्टार

‘सीक्रेट सुपरस्टार’ फिल्म में ज्यादा बड़े स्टार कास्ट नहीं थे। यह फिल्म आमिर खान और किरण राव द्वारा प्रोड्यूस की गई थी। बिना बड़ी स्टार कास्ट के यह फिल्म एक सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म में लीड रोल में जायरा वसीम थीं। यह फिल्म लोगों तक एख अच्छा मेसेज पहुंचाया है। इस फिल्म में जेंडर इक्वालिटी, फेमिनिज्म, डोमेस्टिक वॉयलेंस पर बहुत मुख्य बातें कही गई थीं। इस फिल्म ने 977 करोड़ रुपए कमाए थे।

संजू

एक्टर संजय दत्त की रियल लाइफ स्टोरी पर आधारित फिल्म ‘संजू’ में Ranbir Kapoor नज़र आए थे। उनकी एक्टिंग को लोगों ने बहुत पसंद किया था। इस फिल्म में संजय दत्त की जिंदगी की सभी बड़ी बातें शामिल थी। इस फिल्म में परेश रावल, विक्की कौशल, मनीषा कोइराला, अनुष्का शर्मा, दिया मिर्जा, सोनम कपूर, जिम सर्भ मुख्य भूमिका में दिख रहे थे। इस फिल्म ने 587 करोड़ रुपए कमाए थे।

पद्मावत

इस फिल्म ने काफी सुर्खिया बटोरी थी, कई कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी। जहां एक तरफ लोग इसका विरोध कर रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ लोगों ने काफी पसंद भी किया था। संजय लीला भंसाली की फिल्में वैसे हमेशा ही कॉन्ट्रोवर्सी से शुरू होती हैं। यह फिल्म मलिक मोहम्मद जायसी की कविता पद्मावत पर आधारित थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में नज़र आए। रणवीर सिंह के किरदार को लोगों ने बहुत पसंद किया था। पद्मावत ने 571.98 करोड़ रुपए कमाए थे।

सुल्तान

बॉलीवुड के भाइजान सलमान खान कि फिल्म ‘सुल्तान’ को भी लोगों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म में सलमान खान और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के जरिए जेंडर प्रॉब्लम्स, ईगो और स्पोर्ट्स करियर को दिखाया गया था। सुल्तान ने पर्दे पर राज करते हुए 623 करोड़ रुपए कमाए थे।

2.0

अक्षय कुमार और रजनीकांत की फेमस फिल्म ‘2.0’ को ग्लोबली काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म ने 821 करोड़ कमाए थे।

शुभम सिंह
शुभम सिंह
शुभम सिंह शेखावत हिंदी कंटेंट राइटर है। वह कई टॉपिक्स पर आर्टिकल लिखना पसंद करते है जैसे कि हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वास्तु, एस्ट्रोलॉजी एवं राजनीति। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वह कई समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम कर चुके है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL