22.1 C
Delhi
सोमवार, फ़रवरी 3, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

फरीदाबाद का सनकी सीरियल किलर, 2 साल में 4 लड़कियों की कर चुका था हत्याएं, रेप का विरोध करने पर लड़कियों को उतारता था मौत के घाट ?

फरीदाबाद पुलिस ने हाल ही में एक ऐसे सनकी सीरियल किलर को गिरफ्तार किया। जिसने साल 2019 से लेकर अब तक करीब 4 लड़कियों की बड़ी बेरहमी के साथ हत्या कर दी। इस सीरियल किलर की पहचान सिंहराज नागर के रूप में की गई है।
इसकी उम्र करीब 54 साल बताई जा रही है और यह अस्पताल में चौकीदार का काम करता था। यह व्यक्ति पहले तो लड़कियों का बलात्कार करता था और फिर जब वह लड़कियां इसका विरोध करने लग जाती थी। तो यह उन्हें मारकर आगरा की नहर में फैंक आता था।

बताया जा रहा है कि सिंहराज इन दो सालों में तीन नाबालिग समेत 4 लड़कियों को मौत की नींद सुला चुका है और पुलिस को इसकी जानकारी तब मिली जब सिंहराज ने 22 साल की एक लड़की की हत्या की।

कैसे हुआ खुलासा

फरीदाबाद के क्राइम ब्रांच के डीसीपी नरेंद्र कादयान ने इस मामले पर खुलासा करते हुए बताया कि बीते 31 दिसंबर को बीए की एक 22 वर्षीय छात्रा की हत्या की गई थी। जिसे आरोपी ने मारकर नहर में फैंक दिया था लेकिन लड़की का शव झाड़ियों में फंस गया।

BEGLOBAL

उन्होंने बताया कि जब शव की जांच की गई और इसके आरोप में सिंहराज नाम के व्यक्ति का नाम सामने आया। जिसके बाद सिंहराज को गिरफ्तार किया गया और उसने पूछताछ में सब उगल दिया।

सीरियल किलर ने किया खुलासा

पूछताछ में सिंहराज ने बताया कि वह एक सीरियल किलर है और अब तक करीब 4 लड़कियों को मौत के घाट उतार चुका है। पूछताछ में सिंहराज ने यह भी बताया कि इससे पहले साल 1987 में वह अपने 2 रिश्तेदारों को भी मार चुका है।

कब, कैसे और क्यों की हत्याएं ?

सिंहराज ने बताया कि साल 2019 के दिसंबर महीने में उसने सबसे पहले 14 साल की लड़की का गला दबाकर कत्ल किया था और ऐसा उसने इसीलिए किया क्योंकि लड़की ने उसका बलात्कार करने पर विरोध किया था।

इसके बाद उसने साल 2020 के अगस्त महीने में एक और वारदात को अंजाम दिया। इसमें उसने 12 साल की लड़की को अपना शिकार बनाया और फिर 2021 में उसने 15 साल की लड़की का खून कर दिया क्योंकि वह लड़की भी अपने साथ हो रही गलत हरकतों का विरोध कर रही थी।

लेकिन वो बार-बार बचता रहा फिर उसने 22 साल की लड़की को अपना शिकार बनाया पर इस बार वह बच नहीं पाया और पकड़ा गया।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles

BEGLOBAL