35.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्विटर पर फिर छिड़ा छंटनी का दौर, Elon Musk ने अब बाहर किए इतने कर्मचारी!

नई दिल्ली : जब से Elon Musk टि्वटर के मालिक बने हैं उन्होंने इसके साथ काफी कुछ बड़े बदलाव करें हैं। ट्विटर में पहली छंटनी के बाद एलन मस्क ने दूसरी छंटनी का दौर शुरू कर दिया है। पिछले हफ्ते ही ट्विटर के सेल्स और इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट से दर्जनों कर्मचारियों को हटा दिया गया है। इनमें से एक ट्विटर के ऐड बिजनेस मैनेजमेंट करने वाला व्यक्ति भी रहा है। द वर्ज की एक रिपोर्ट के अनुसार एलन मस्क तीन दौर की छंटनी कर सकते हैं।

आपको बता दें इससे पहले एलन मस्क ने नवंबर में सबसे ज्यादा छंटनी की थी। इस छंटनी में लगभग 7500 कर्मचारियों को दो-तिहाई प्रभावित किया गया था। ट्विटर में हुई एक इंटरनल मीटिंग में एलन मस्क ने यह दावा किया था कि इस पर सेल्स और इंजीनियरिंग के लिए फायरिंग कर रहा है। इसके अलावा ट्विटर में बेहतर कर्मचारियों के लिए भी अच्छे उम्मीदवारों की लिस्ट बनाने के लिए कहा गया है। लेकिन एक निहित समय में कंपनी से कर्मचारियों की बड़ी संख्या को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है।

Elon Musk

ये भी पढ़े अब ट्विटर की तरह ही Facebook Blue Badge के लिए भी देने होंगे पैसे, जानिए क्या है मार्क जकरबर्ग का नया प्लान ?

भारत में बंद किए गए ट्विटर के दो ऑफिस

एलेन मार्क्स अपनी कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए कई बड़े-बड़े फैसले ले रहे हैं। भारत में ट्विटर के तीन कार्यालयों में से 2 कार्यालयों को बंद कर दिया गया है और सभी कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए आर्डर दिया गया है। आपको बता दें मुंबई और दिल्ली में ट्विटर के कार्यालय बंद किए गए हैं।

BEGLOBAL

आपको बता दें पिछले साल नवंबर यानी 2022 एलन मस्क ने भारत में ही अपने 90% यानी 200 से ज्यादा अधिकारियों को कंपनी से निकाल दिया था। इसके अलावा एलन मस्क ने 1 हफ्ते के अंदर ट्विटर के मुख्य फीड को विज्ञापन के लिए टारगेट और उसे सुधारने के लिए आंतरिक रूप से निर्देश भी दिए हैं।

ये भी पढ़े दिल्ली एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 4.8 तीव्रता का था भूकंप

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL