19.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

महिलाओं की इन गलतियों से नहीं होता है घर में मां लक्ष्मी का वास, परिवार को उठाना पड़ जाता है भारी नुक्सान!

नई दिल्ली: भारत में पिछले लम्बे समय से घर की महिला को लक्ष्मी का दर्जा दिया गया है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में स्त्री का सम्मान नहीं होता है वहां धन और सौभाग्य की देवी मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है। इसके अलावा भी शास्त्रों में महिला को देवी के 9 स्वरूपों के साथ जोड़कर देखा गया है। महिला अगर चाहें तो घर को खुशियों से भर सकती हैं, वहीं अगर वह ठान लें तो स्वर्ग को भी नरक बनते देर नहीं लगती है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर की महिलाओं को हमेशा कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए क्योंकि उनके इस कदम से सदैव परिवार खुशहाल रहता है। वास्तु के अनुसार कुछ ऐसी गलतियां हैं जिनके बारे में महिलाओं को ध्यान रखना चाहिए अन्यथा इसका परिणाम परिवार वालों को उठाना पड़ सकता है।

झाड़ू पर पैर रखना

झाड़ू से मां लक्ष्मी का संबंध होता है। ऐसे में जो महिला अपने घर में झाड़ू में पैर मारती हैं या उस पर पैर रखती हैं उस घर में कभी भी मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है। ऐसे घरों में हमेशा दरिद्रता छाई रहती है।

BEGLOBAL

चूल्हे पर जूठे बर्तन

घर में रसोई एक पवित्र स्थान होता है। इसे हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए, वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर की महिला को भूलकर भी चूल्हे पर जूठा बर्तन नहीं रखना चाहिए। जिस घर की रसोई में चूल्हे पर जूठे बर्तन रखे जाते हैं वहां से मां लक्ष्मी रूठकर चली जाती हैं।

दरवाजे को ठोकर मारना

वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस घर में महिलाएं दरवाजे को ठोकर मारकर चलती हैं। साथ ही पैरों से ही उसे खोलती या बंद करती हैं तो ऐसे में उस घर से देवी लक्ष्मी चली जाती हैं।

दरवाजे पर बैठकर भोजन

जिस घर की स्त्रियां दरवाजे पर बैठकर खाना खाती हैं, वहां कभी भी मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है। ऐसे में महिला हो या पुरुष घर की दहलीज पर बैठकर नहीं खाना चाहिए।

शाम के बाद झाड़ू लगाना

वास्तु शास्त्र के मुताबिक सुबह के वक्त ही घर की साफ-सफाई कर लेनी चाहिए। जिस घर में महिलाएं सूरज ढलने के बाद झाड़ू उठाती हैं वहां दरिद्रता वास होता है।

देर तक सोना

वास्तु शास्त्र के मुताबिक जो महिलाएं विवाह के बाद भी देर तक सोती हैं उनके ससुराल पक्ष को इसका नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसे घर में मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है।

शुभम सिंह
शुभम सिंह
शुभम सिंह शेखावत हिंदी कंटेंट राइटर है। वह कई टॉपिक्स पर आर्टिकल लिखना पसंद करते है जैसे कि हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वास्तु, एस्ट्रोलॉजी एवं राजनीति। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वह कई समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम कर चुके है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL