31.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

युक्रेन पर हमले के खिलाफ रूस के कई शहरों में प्रदर्शन, 1700 से ज्यादा नागरिक हुए गिरफ्तार!

नई दिल्ली: यूक्रेन पर हमला करने के बाद से ही दुनिया भर मे कई देशों के अंदर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विरोध में प्रदर्शन हो रहे इनमें से एक खुद रूस भी है। रूस की राजधानी मास्को के साथ कई शहरों में लोग यूक्रेन पर युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। आपको बता दें, गुरुवार यानी 24 फरवरी 2022 को सुबह रूस ने यूक्रेन पर युद्ध का एलान किया था।

हिरासत में 1700 से ज्यादा लोग

खबरों के मुताबिक, रूस की पुलिस ने दर्जनों शहरों में प्रदर्शन कर रहे 1700 से ज्यादा लोगों को हिरासत में ले लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी शहर तोल्याट्टी से दूर पूर्वी शहर खाबरोवस्क तक भी प्रदर्शन हुए। इसके अलावा राजधानी मास्को और सेंट पीटर्सबर्ग में भी प्रदर्शन हुए। मास्को में ही 100 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। सामाजिक कार्यकर्ता मरीना ने गुरुवार को रूसियों से यूक्रेन में रूसी सैन्य अभियान के खिलाफ मार्च में हिस्सा लेने की अपील की।

BEGLOBAL

रूस में प्रदर्शनकारियों को चेतावनी दी गई है। रूसी सुरक्षाबलों ने कहा कि किसी भी तरह की अनाधिकृत सभाएं अवैध हैं। किसी भी तरह की सभा करने की मंजूरी नहीं है।

युक्रेन पर हुए हमले को लेकर रूस खिलाफ अमेरिका में भी प्रदर्शन हो रहे हैं। व्हाइट हाउस के बाहर सैकड़ों लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया है। रूस के दूतावास के बाहर भी लोगों ने प्रदर्शन किया है।

137 लोगों की मौत की खबर

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के अनुसार रूस के हमले के पहले दिन 137 लोगों की जान चले गई है। जेलेंस्की ने एक वीडियो संबोधन में इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज हमने अपने 137 हीरो, अपने नागरिकों को खो दिया है। जबकि 316 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि राजधानी कीव से कुछ ही दूर पर स्थित चेर्नोबिल न्यूक्लियर साइट भी अब मास्को के नियंत्रण में चला गया है।

ये भी पढ़े – यूक्रेन पर हमले के दौरान रूस पहुंचे पाक पीएम, मैं कितने सही समय पर यहां आया हूं, मैं बहुत उत्सुक हूं : इमरान खान

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL