35.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दिल्ली: तीन साल की मासूम के साथ दरिंदगी, शराब पीकर घटना को दिया अंजाम, आरोपी गिरफ्तार!

नई दिल्ली: राजधानी से मानवता को शर्मशार कर देने वाली खबर सामने आ रही है, दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में पड़ोसी युवक ने मोबाइल फोन पर अश्लील फिल्म देखने के बाद तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची को अकेला पाकर आरोपी ने उसे अगवा कर लिया और उसे एक झुग्गी में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने पर आरोपी उसे वहीं छोड़कर भाग गया।

खबरों के मुताबिक, परिजन जब बच्ची की तलाश करते हुए झुग्गी में पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। छानबीन करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, 21 वर्षीय आरोपी बिहार का रहने वाला है। वह दिल्ली में मजदूरी करता है। वह शादीशुदा है और उसकी पत्नी गांव में रहती है। पुलिस के मुताबिक आरोपी नशे का आदी है। शुक्रवार को पुलिस को बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की सूचना मिली। पुलिस बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंची। जहां उसका मेडिकल कराया गया।

BEGLOBAL

मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि बच्ची के पड़ोस में रहने वाला एक युवक गायब है। वह नशे का आदी है। पुलिस आरोपी की तलाश शुरू की और कुछ देर बाद उसे इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

वारदात वाले दिन भी उसने शराब पी रखी थी उसने बताया कि वह रोज शराब पीता है। वारदात वाले दिन भी उसने शराब पी रखी थी। मोबाइल पर अश्लील फिल्म देखने के बाद वह घर से बाहर निकला। उसे बच्ची अकेली खेलती हुई दिखाई दी। वह बच्ची को एक झुग्गी में ले गया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बच्ची को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL