35.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे: एक अप्रैल से इतना चुकाना होगा टोल, रोजाना 80 हजार गाड़ियां देगी टैक्स!

नई दिल्ली: दिल्ली से मेरठ एक्सप्रेस-वे पर एक अप्रैल से टोल शुरू हो जाएगी। शुक्रवार को NHAI ने अधिकारिक सूचना जारी करते हुए टोल दरें तय कर दी गई है। लोगों को मेरठ से दिल्ली तक सफर करने के लिए कम से कम 155 रुपए चुकाने होंगे। पहले यह टोल दरें 140 रुपए तक रखने का प्रस्ताव था। इस एक्सप्रेस-वे पर दोनों तरफ रोजाना करीब 80 हजार गाड़ियां चल रही हैं, जिन्हें अब टोल देना ही होगा।

कार वालों को इतना टोल देना होगा

• मेरठ से डासना (गाजियाबाद) जाने के लिए 70 रुपए, इंदिरापुरम तक 105 रुपए और सराय काले खां दिल्ली तक 155 रुपए देने होंगे।

BEGLOBAL

• दिल्ली के सराय काले खां से रसूलपुर सिकरोड (ईस्टर्न पेरिफेरल का चेंजओवर) तक के लिए 100 रुपए, भोजपुर एग्जिट तक 130 रुपए और मेरठ तक के लिए 155 रुपए देने होंगे।

• गाजियाबाद के इंदिरापुरम से रसूलपुर सिकरोड तक 55 रुपए, भोजपुर तक 80 रुपए और मेरठ तक 105 रुपए का टोल देना होगा।

• डूंडाहेड़ा से रसूलपुर सिकरोड तक 30 रुपए, भोजपुर तक 60 रुपए और मेरठ तक 85 रुपए देने होंगे।

• डासना से रसूलपुर तक 20 रुपए, भोजपुर तक 45 रुपए और मेरठ तक 70 रुपए का टोल देना होगा।

एक साल से मुफ्त में चल रहे 80 हजार वाहन

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे दिल्ली के सराय काले खां से शुरू होकर मेरठ के परतापुर में खत्म हुआ है। इसकी दूरी करीब 60 किलोमीटर है। एक अप्रैल 2021 को इस एक्सप्रेस-वे को आम जनता के लिए खोल दिया गया था। टोल प्लाजा शुरू करने के लिए कई बार तारीखें तय हुईं, लेकिन हर बार स्थगित हो गईं। टोल वसूलने की जिम्मेदारी जीआर इंफ्रा कंपनी को मिली है। टोल वसूली एक अप्रैल से शुरू होगी, लेकिन इसका ट्रायल 28 मार्च से शुरू होने की उम्मीद है।

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL