35.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में अपराधियों ने की कांग्रेस नेता की हत्या, हमले में कांग्रेस नेता की पत्नी गंभीर रूप से घायल, पुलिस जांच में जुटी।

झारखंड में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि खुद नेता भी अब सुरक्षित नहीं है, दरअसल घटना झारखंड के रामगढ़ जिला अंतर्गत भुरकुंडा ओपी के सेंट्रल सौंदा की है, जहां पर अपराधियों ने कांग्रेस नेता कमलेश नारायण शर्मा के घर में घुसकर उनकी हत्या कर दी है। बता दें कि, इस घटना में कांग्रेस नेता की पत्नी को भी गंभीर चोटें आई है, जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

समाचार एजेंसी IANS की माने तो, इस घटना में कांग्रेस नेता की पत्नी चंचला शर्मा के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई है। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए रांची के रिम्स में भर्ती कराया गया है। यह घटना बीती रात की बताई जा रही है, लेकिन पुलिस और स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी आज सुबह ही मिली। जिसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा कमलेश शर्मा के शव को पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ भेज दिया गया है।

पुलिस माने तो, अपराधी कांग्रेस नेता के सेंट्रल सौंदा कोलियरी स्थित घर में खिड़की की ग्रिल को काटकर दाखिल हुए थे और भुरकुंडा पुलिस को यह जानकारी आज शनिवार सुबह लगभग छह बजे के आस-पास मिली। अभी फिलहाल पुलिस कांग्रेस नेता की पत्नी चंचला शर्मा के होश में आने का इंतजार कर रही है, ताकि घटना के बारे में विस्तृत ब्योरा मिल सके।

BEGLOBAL

वहीं अगर कांग्रेस के स्थानीय कार्यकतार्ओं की बात की जाए तो सभी के बीच आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का यह आरोप है कि क्षेत्र में अपराध अपने चरम पर है। क्षेत्र में जुआ, शराब, सूदखोरी का अवैध धंधा जोरों पर है, लेकिन पुलिस लगातार आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने में विफल रही है।

बताते चलें कि, कमलेश नारायण शर्मा रामगढ़ जिला कांग्रेस के महामंत्री और पतरातू प्रखंड युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके थे और कमलेश शर्मा सहारा इंडिया की भुरकुंडा शाखा में सेक्टर मैनेजर के रूप में भी काम करते थे। हालांकि अभी हत्या और इसके पीछे कौन लोग हैं इसकी वजह का तो पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL