35.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोड नेम तिरंगा टीज़र: हाथ में बंदूक लिए मिशन पर दिखीं परिणीति चोपड़ा, एक्शन से भरपूर है टीजर

हाल ही में परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कोड नेम तिरंगा’ से फर्स्ट लुक शेयर किया था। इससे उनके फैंस सुपर-एक्साइटेड थे। इस फिल्म की घोषणा स्वतंत्रता दिवस से पहले हुई थी। फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर में परिणीति और हार्डी संधू के चेहरे पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे और बैकग्राउंड में तिरंगा दिख रहा था।

अभी कुछ दिनों पहले परिणीति ने फिल्म से नए पोस्टर शेयर किए और लिखा कि वह इस फिल्म में अपने ‘पसंदीदा पंजाबी लड़के’ हार्डी संधू के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं। आज फिल्म के मेकर्स ने फिल्म का टीजर जारी किया है। ये एक जासूसी थ्रिलर फिल्म है।

परिणीति चोपड़ा का ‘कोड नेम तिरंगा’ के टीजर में ऐसा अंदाज देखने को मिला है, जिसे पहले किसी ने नहीं देखा होगा। वहीं इस टीजर में सिंगर हार्डी संधु चार्मिंग दिखें हैं। टीजर में परिणीति बंदूक लिए गोलियां बरसाते दिखी हैं। चोटिल हालत में भी उनके चेहरे पर लड़ने का हौसला नजर आ रहा है। फिल्म एक एक स्पाई थ्रिलर लव स्टोरी है, जिसमें परिणीति रॉ एजेंट के किरदार में हैं। फिल्म का निर्देशन रीभु दासगुप्ता ने किया है। वहीं फिल्म का निर्माण भुशन कुमार और कृष्ण कुमार ने किया है।

BEGLOBAL

फिल्म में परिणीति और हार्डी संधू के अलावा दिव्येंदु भट्टाचार्या, शरद केलकर, शिशिर शर्मा, सब्यसाची चक्रवर्ती आदि कलाकार हैं। फिल्म 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

टीजर में परिणीति का दमदार अंदाज दिखा है। इस फिल्म में एक बार फिर परिणीति अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने के लिए तैयार हैं। इसके बाद वो सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘ऊंचाई’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, नीना गुप्ता, सारिका और डैनी डेन्जोंगपा भी हैं।

ये भी पढ़े – धनुष स्टारर “Naane Varuven” इस दिन होगी रिलीज

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL