19.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंडीगढ़ MMS कांड में बड़ा खुलासा, वीडियों बनाने वाली लड़की को जम्मू का सेना का जवान कर रहा था ब्लैकमेल

हाल ही में पंजाब की चंडीगढ़ यूनवर्सिटी में हुए MMS कांड को लेकर दिन पर दिन बड़े खुलासे हो रहे हैं। अब इस मामले में नया खुलासा हुआ है। इस मामले में जिस लड़की ने छात्राओं के वीडियो बनाए थे, उसे जम्मू का रहने वाला भारतीय सेना का जवान ब्लैकमेल कर रहा था। लड़की को इस शख्स ने छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाने के लिए मजबूर किया था। आपको बता दें कि इस जवान तक आरोपी लड़की के पुराने दोस्त ने उसका अश्लील वीडियो पहुंचाया था। सेना का जवान इसी वीडियो को आधार बना कर लड़की को इसे लीक करने की धमकी देकर बाकी लड़कियों के वीडियो बनाने के लिए ब्लैकमेल कर रहा था।

सेना का ये जवान जम्मू का रहने वाला है। जिसका नाम संजीव कुमार है। यह जवान फिलहाल अरुणाचल प्रदेश के एटा नगर के पास पोस्टेड है। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी लड़की हॉस्टल की किसी भी लड़की का कोई वीडियो नहीं बना पाई थी। उसने सिर्फ अपना वीडियो बनाया था। उसके फोन में उसके ही वीडियो थे। फॉरेंसिक एक्सपर्ट द्वारा मोबाइल फोन की जांच करने के बाद पुलिस इस बात की पुष्टि की है।

पुलिस अब इस मामले में सेना के जवान संजीव कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ करेगी। पंजाब पुलिस ने इससे पहले इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, इसमें वीडियो बनाने वाली लड़की भी शामिल है। अश्लील वीडियो बनाने के मामले में पंजाब पुलिस की एसआईटी ने तीनों आरोपियों से पूछताछ की है। लड़की पर आरोप है कि उसने हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा ने बाथरूम में अन्य छात्राओं के नहाते हुए वीडियो बनाए थे। इस मामले में पुलिस ने आरोपी छात्रा और हिमाचल प्रदेश के दो युवकों को भी गिरफ्तार किया है। उनमें से एक युवक को आरोपी छात्रा का बॉयफ्रेंड बताया जा रहा है।

BEGLOBAL

ये भी पढ़े – क्या आप जानते हैं उनके बारे में जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए 17 साल की उम्र में ही खा ली थी सीने पर…

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL