35.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिग बॉस विनर किन्नर बनकर आई नज़र, दर्शक हुए हैरान

बिग बॉस टेलीविजन की दुनिया का एक ऐसा शो है जो कई सालों से अपने दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो में हर साल कुछ नया देखने को मिलता है। हाल ही में बिग बॉस ने अपने शो को OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया था। छह हफ्ते चले उस रिएलिटी शो की विजेता दिव्या अग्रवाल इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। दिव्या की एक ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद सब हैरान हो गए। उनकी इस तस्वीर को देखने के बाद उनको पहचानना मुश्किल है। दरअसल ये लुक उनकी एक वेब सीरीज का है, जिसमें दिव्या अलग-अलग लुक में नजर आ रही हैं।

उनकी ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज ‘कार्टेल’ में वो एक सीरियल किलर की भूमिका निभा रही हैं। इस लुक को उन्होंने प्रोस्थेटिक मेकअप के जरिए हासिल किया है। इसमें दिव्या हर वारदात को अंजाम देने से पहले एक नया रूप धारण करती हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने एक बुजुर्ग शख्स वाला अवतार अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। उनका ये लुक भी खूब वायरल हुआ था। इसमें उन्होंने बड़े-मोटे चश्में और सफेद शर्ट पहनकर मूछो पर हाथ रखे नजर आ रही थीं। इसके अलावा एक तस्वीर में वो एक अस्पताल में सफाई का काम करने वाली महिला बनी नजर आ रही थीं। इसमें उनके बड़े-बड़े दांत, आंखों के नीचे डार्क सर्कल और डस्की बॉडी कलर किया हुआ था। जिसके बाद उन्हें पहचान पाना बहुत मुश्किल था।

हाल ही में वायरल हो रही तस्वीरों में वो एक किन्नर के रूप में नजर आ रही हैं। इसमें उन्होंने लाल साड़ी और भारी गहने पहने हुए हैं। उनके मेकअप के साथ उनके चेहरे पर दाढ़ी भी नजर आ रही है। इस तस्वीर को देखने के बाद हर कोई हैरान हो गया है। लोग न सिर्फ दिव्या अग्रवाल के अभिनय की तारीफ कर रहे हैं। बल्कि लोग उनके लुक्स की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। उनके हर लुक के साथ उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है।

BEGLOBAL

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL