18.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारत के सबसे अच्छे कॉलेज की लिस्ट। इंडिया के टॉप 10 कॉलेज कहां है, जाने पूरी जानकारी

भारत के सबसे अच्छे कॉलेज – आपका हमारी दुनियाकामूड वेबसाइट पर आपका बहुत स्वागत है। इस लेख में हम जानेंगे भारत के सबसे अच्छे कॉलेज कौनसे है, भारत के सबसे अच्छे कॉलेज कहां है, दिल्ली भारत का सबसे अच्छा कॉलेज कोनसा है आदि।

इस साल कॉलेज लिस्ट के 10 में से पांच कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय के हैं। एनआईआरएफ रैंकिंग 2022 के अनुसार, मिरांडा हाउस, नई दिल्ली को टॉप भारतीय कॉलेज घोषित किया गया है।

शिक्षा मानव जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हमारे देश में शिक्षा के लिए बहुत सारे कॉलेज और यूनिवर्सिटीज हैं। इनके माध्यम से हम उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही हमारे देश में शिक्षा की गुणवत्ता के कारण मशहूर विश्वविद्यालय और कॉलेज भी है। ज्यादातर विद्यार्थियों का सपना होता है की वे सबसे बेहतरीन कॉलेजेस में पढ़ें। इस आर्टिकल में हम आपको भारत के टॉप 10 कॉलेज (भारत के सबसे अच्छे कॉलेज) के बारे में बताएंगे। भारत के 10 सबसे अच्छे कॉलेज के बारे में अवश्य पढ़ें।

12 पास करने के बाद हर विद्यार्थी का सपना होता है कि वो देश के सबसे अच्छे कॉलेज या फिर यूनिवर्सिटी से शिक्षा प्राप्त करे। सभी विद्यार्थी इन यूनिवर्सिटियों की प्रवेश परीक्षा के लिए बहुत मेहनत करते हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने देश की सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेज की रैंकिंग की जारी की है। इसे कई पक्षों को ध्यान में रखकर जारी किया जाता है। जैसे की शिक्षा व शिक्षण का स्तर , फैकल्टी और इंफ्रास्ट्रक्चर, रिजल्ट आदि। इसके साथ-साथ इसके अन्य बहुत से कारण हो सकते हैं।

BEGLOBAL

भारत के टॉप 10 सबसे अच्छे कॉलेज – Bharat Ke Sabse Achche College

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा एनआईआरएफ ( इंडियन इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क ) 2022 रेटिंग्स जारी की गयी है। इस वर्ष कुल 11 श्रेणियों के लिए लिस्ट जारी की गई है। इस बार अनुसन्धान सस्न्थानों की सूची शुरू की गयी है।

कुल मिलाकर, विश्वविद्यालय, प्रबंधन, कॉलेज, फार्मेसी, चिकित्सा, इंजीनियरिंग, वास्तुकला, एआरआईआईए (नवाचार उपलब्धियों पर संस्थानों की अटल रैंकिंग), कानून और अनुसंधान संस्थानों सहित ग्यारह श्रेणियों के लिए रैंकिंग की घोषणा की गई है। एनआईआरएफ को 2015 में मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) द्वारा अनुमोदित किया गया था। वहीं पहली एनआईआरएफ रैंकिंग 2016 में घोषित की गई थी।

एनआईआरएफ रेटिंग के अनुसार पर भारत के सबसे अच्छे कॉलेज –

एनआईआरएफ रेटिंग के अनुसार पर टॉप कॉलेज इस प्रकार है

1. मिरांडा हाउस (दिल्ली विश्वविद्यालय)

एनआईआरएफ रेटिंग के अनुसार टॉप कॉलेज लिस्ट में पहला स्थान मिरांडा हाउस का है। मिरांडा हाउस, दिल्ली विश्वविद्यालय का सबसे प्रचलित महिला कॉलेजों में से एक है। ये कॉलेज दिल्ली यूनिवर्सिटी के उत्तरी कैंपस में स्थित है। इस कॉलेज की स्थापना 1948 में हुई थी। इसको 3.61 सीजीपीए और एनएएसी ग्रेड ए + मान्यता दी गई हैे। इस कॉलेज को पांचवीं बार पहला रैंक मिला है।

2. लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वीमेन

लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वीमेन को एनआईआरएफ रेटिंग में दूसरा स्थान मिला है। इसे एलएसआर कॉलेज फॉर विमेन के नाम से भी जाना जाता है। ये कॉलेज भी दिल्ली यूनिवर्सिटी के तहत आता है। इसकी स्थापना 1956 में हुई थी। इसे स्वर्गीय सर लाला श्री राम ने अपनी पत्नी की स्मृति में स्थापित किया था। ये कॉलेज कैंपस साउथ दिल्ली के लाजपत नगर में स्थित है।

3. लोयोला कॉलेज

लोयोला कॉलेज को इस लिस्ट में तीसरा स्थान मिला है। ये कॉलेज पिछले साल 6 वें स्थान पर रहा था, जिसे इस बार तीसरा स्थान मिला है। इसे 1925 में “सोसाइटी ऑफ़ जीसस” के द्वारा स्थापित किया गया था। यह कॉलेज चेन्नई में स्थित है। जो मद्रास विश्वविद्यालय से संबद्ध एक संस्थान है। यह कॉलेजे स्नातक और स्नातकोत्तर कोर्सेज प्रदान करता है। इसके साथ-साथ इसमें वाणिज्य, विज्ञान और उदार कला में डिग्री भी प्रदान की जाती है।

4. सेंट जेवियर्स कॉलेज कोलकाता

सेंट जेवियर्स कॉलेज को इस लिस्ट में 4 चौथा स्थान पर है। इसे 1860 में जेसुइट्स सेंट द्वारा स्थापित किया गया था। सेंट जेवियर्स कॉलेज, वेस्ट बंगाल के कोलकाता में स्थित है। यह देश का पहला स्वायत्त शैक्षिणिक संस्थान है। इसमें 53 पाठ्यक्रम हैं, जिनमे विज्ञान, कला, व्यावसायिक, स्पेशलाइजेशन कोर्स और वाणिज्य वर्ग के विभिन्न विषय हैं।

रामकृष्ण मिशन विद्यामंदिर- एनआईआरएफ रेटिंग में कोलकाता यूनिवर्सिटी का यह कॉलेज पांचवे स्थान पर है। इस कॉलेज में स्नातक, स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम और रिसर्च पीएचडी आदि विभिन्न विषय हैं।

6. पीएसजीआर कृष्णम्मल कॉलेज फॉर विमेन

एनआईआरएफ रेटिंग में पीएसजीआर कृष्णम्मल कॉलेज फॉर विमेन को छठा स्थान मिला है। जो एक महिला कॉलेज है। इसे 1963 में स्थापित किया गया था। यहाँ कुल 25 पाठ्यक्रम और 5 स्ट्रीम्स उपलब्ध है। पीएसजीआर कृष्णम्मल कॉलेज फॉर विमेन कोयम्बटूर में स्थित है।

7. प्रेसीडेंसी कॉलेज (तमिलनाडु)

प्रेसीडेंसी कॉलेज की स्थापना अंग्रेजों द्वारा 1840 में की गई थी। यह कॉलेज तमिल नाडु में स्थित है। इसमें विज्ञान, कला, वाणिज्य और शारीरिक शिक्षा जैसे विषयों पर शिक्षा प्रदान की जाती है। एनआईआरएफ रेटिंग में प्रेसीडेंसी कॉलेज को 7 वां स्थान मिला है।

8. सेंट स्टीफेन कॉलेज

सेंट स्टीफेन कॉलेज को एनआईआरएफ रेटिंग में 8 वां स्थान मिला है। सेंट स्टीफेन कॉलेज दिल्ली के सबसे पुराने कॉलेजों में से एक है। इसकी स्थापना कैम्ब्रिज मिशन द्वारा सन 1881 में की गयी थी। इसमें स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम विज्ञान, कला, गणित जैसे विषयों से उपलब्ध हैं।

9. हिन्दू कॉलेज

हिन्दू कॉलेज को एनआईआरएफ रेटिंग में 9 वां स्थान मिला है। यह कॉलेज भी दिल्ली यूनिवर्सिटी से संबद्ध है। इसकी स्थापना 1899 में हुई थी। इस कॉलेज में हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, वाणिज्य और संस्कृत आदि पाठ्यक्रमें की शिक्षा दी जाती है।

10. श्री राम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स

श्री राम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स को एनआईआरएफ रेटिंग में 10वां स्थान मिला है। ये कॉलेज भी दिल्ली यूनिवर्सिटी से सम्बद्ध है। इसे 1920 में स्थापित किया गया था। इसे NAAC द्वारा A+ ग्रेड के साथ मान्यता प्राप्त है। इस कॉलेज को कॉमर्स (वाणिज्य) विषय के लिए कॉलेजों में पहला स्थान मिला है।

ये भी पढ़े – शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मेहता साहेब उर्फ शैलेश लोढ़ा ने सोशल मीडिया पर कसा असित मोदी पर तंज, जिसे देख सब…

राजन चौहान
राजन चौहानhttps://www.duniyakamood.com/
मेरा नाम राजन चौहान हैं। मैं एक कंटेंट राइटर/एडिटर दुनिया का मूड न्यूज़ पोर्टल के साथ काम कर रहा हूँ। मेरे अनुभव में कुछ समाचार चैनलों, वेब पोर्टलों, विज्ञापन एजेंसियों और अन्य के लिए लेखन शामिल है। मेरी एजुकेशन बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (सीएसई) हैं। कंटेंट राइटर के अलावा, मुझे फिल्म मेकिंग और फिक्शन लेखन में गहरी दिलचस्पी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL