35.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

आज़ादी के अमृत महोत्सव में आखिर क्यों हो रहा है फ़िल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ का विरोध?

राजधानी दिल्ली में हाल ही में आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की है। इस बैठक के लिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया था।. यह बैठक राष्ट्रपति भवन में हुई थी।

देश इस बार स्वतंत्रता के 75 साल पूरे कर रहा है। इस उपलक्ष्य में भारत सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत देशभर में रैलियां और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिन्हें देशभक्ति का संदेश देने के लिए आयोजित किया जा रहा हैं। इसी अभियान के तहत भारत सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान भी शुरू किया है। इस अभियान के मोदी जी ने तहत देशवासियों से अपील की है कि सभी 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा फहराएं।

आज़ादी के अमृत महोत्सव पर “हर घर तिरंगा” अभियान शुरू हो गया है, लेकिन 15 अगस्त को इस अमृत महोत्सव से पहले सोशल मीडिया के जरिये देश में बड़ी हलचल मचा रखी है। पहले तो सिर्फ एक फ़िल्म का बॉयकाट किया जा रहा था। उस फिल्म का हीरो एक मुसलमान है, जिसे भारत में रहने से डर लगता है। लेकिन अब अक्षय कुमार की अपकमिंग फ़िल्म को भी न देखने की सलाह दी जा रही है, जिसके लिए पीएम मोदी का पिछले आठ साल में किसी भी न्यूज़ चैनल को नहीं दिए गए इंटरव्यू का इस्तेमाल किया जा रहा है।

BEGLOBAL

दरअसल, रक्षा बंधन वाले दिन 11 अगस्त को एक साथ बॉलीवुड की दो फिल्में रिलीज हो रही हैं। किसी भी फ़िल्म को देखे बिना उसका विरोध कैसे किया जा सकता है। ‘लाल सिंह चड्ढा’ का विरोध किया जा रहा है। जो हॉलीवुड के चर्चित अभिनेता टॉम हैंक्स की सबसे मशहूर फ़िल्म है- ‘फॉरेस्ट गम्प’ का रीमेक है। उस फिल्म ने छह ऑस्कर अवार्ड जीते थे। जो कि सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान और करीना कपूर की जोड़ी रुपहले पर्दे पर नजर आएगी। मुंबई में नामी फ़िल्म क्रिटिक्स को ये फ़िल्म दिखाई गई है, उन्होंने फिल्म को आइकॉनिक फ़िल्म बताया है, जो बॉक्स ऑफिस पर हर हाल में हिट होगी। ऐसा उनका कहना है। नेगेटिव पब्लिसिटी करने वाले लोग ही इस फ़िल्म को “सुपरहिट” न बना दें, तो इसमें कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए।

ये भी पढ़े – इंडियन आर्मी में अग्निवीर भर्ती की कुछ रैलियों के शेड्यूल में हुआ बदलाव

राजन चौहान
राजन चौहानhttps://www.duniyakamood.com/
मेरा नाम राजन चौहान हैं। मैं एक कंटेंट राइटर/एडिटर दुनिया का मूड न्यूज़ पोर्टल के साथ काम कर रहा हूँ। मेरे अनुभव में कुछ समाचार चैनलों, वेब पोर्टलों, विज्ञापन एजेंसियों और अन्य के लिए लेखन शामिल है। मेरी एजुकेशन बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (सीएसई) हैं। कंटेंट राइटर के अलावा, मुझे फिल्म मेकिंग और फिक्शन लेखन में गहरी दिलचस्पी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL