35.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

आर्यन को बेल मिलते ‘मन्नत’ के बहार उमड़ी भीड़, सुबह से ही लंबा जाम लगा, क्राउड कंट्रोल के लिए पुलिस बुलानी पड़ी!

नई दिल्ली: अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत अर्जी आखिरकार गुरुवार यानी 28 अक्टूबर को मंजूर हो गई। माना जा रहा है शुक्रवार शाम तक वे आर्थर रोड जेल से बाहर आ सकते हैं। आर्यन की 26 दिन बाद घर वापसी की खबर से शाहरुख के फैंस में खुशी की लहर है। किंग खान के बांद्रा स्थित बंगले ‘मन्नत’ के बाहर गुरुवार शाम को जोरदार आतिशबाजी हुई।

यह संभावना जताई जा रही है कि आर्यन के जेल से निकलने की खबर मिलते ही यहां फैंस की भीड़ बढ़ सकती है। वहीं, किंग खान भी बेटे को रिसीव करने मन्नत के गेट पर पहुंच सकते हैं।

शुक्रवार सुबह लंबा जाम लग गया था, जिसके बाद बांद्रा पुलिस स्टेशन की टीम ने लोगों को कंट्रोल किया। दिन चढ़ने के साथ भीड़ थोड़ी कम जरुर हुई है, लेकिन मन्नत के बाहर फैन्स का आना-जाना लगा हुआ है।

BEGLOBAL

हाईकोर्ट से बेल मिलने के बाद आज कोर्ट का ऑर्डर जेल पहुंच सकता है। इसके बाद आर्यन, मुनमुन धमीचा और अरबाज मर्चेंट को जेल से रिहा कर दिया जाएगा। इधर, जमानत की खबर मिलते ही आर्यन का चेहरा खुशी से खिल उठा। उसने जेल कर्मचारी को थैंक्स कहा। भाई के बेल की खबर मिलते ही आर्यन की 21 साल की बहन सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर बचपन की एक ब्लैंक एंड व्हाइट कोलाज पोस्ट की। सुहाना ने कोलाज के साथ ‘आई लव यू’ भी लिखा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL