35.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

आंवला जूस हमारे शरीर को कई परेशानियों से सुरक्षित रखने में करता है मदद, जानिए सेवन का तरीका और इसके फायदे ?

आंवले को सेहत के खजाने से कम नहीं माना जाता क्योंकि इसे हमारे बालों से लेकर हमारी स्किन तक सभी के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। साथ ही इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व भी हमारी सेहत को बूस्ट प्रदान करने का काम करते है।

इसके अलावा इससे हमारे शरीर को विटामिन सी भी प्राप्त हो जाता है जिससे हमारा इम्यून सिस्टम स्ट्रांग बनता है और इसका सेवन हमारे शरीर को कई प्रकार की बीमारियों से सुरक्षित रखने में मदद करता है। इसीलिए आंवले का सेवन सुबह खाली पेट करने की सलाह दी जाती है।

इतना ही नहीं अगर कोई व्यक्ति आंवले के जूस का सेवन करता है तो उसे इसके कई फायदे मिल सकते है। बस आंवले के जूस के सेवन का तरीका सही होना चाहिए। जी हां भले ही आंवला सेहतमंद होता है। लेकिन अगर उसे सही तरीके पीया जाए तो इसके गुण कई गुना तक बढ़ जाते है। तो क्या है आंवले के जूस को पीने के सही तरीके आइए अब यह जान लेते है।

BEGLOBAL

आंवले का जूस पीने के सही तरीके और फायदे ?

पानी के साथ आंवला जूस का सेवन

अगर रोजाना खाली पेट एक गिलास पानी के अंदर आधा कप आंवला का जूस मिलाकर उसका सेवन किया जाए। तो इससे व्यक्ति को वजन घटाने में काफी मदद मिलती है और साथ ही इससे कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में आ जाता है। आप चाहे तो स्वाद के लिए इसमें शहद भी मिला सकते है।

एलोवेरा जूस के साथ आंवला जूस का सेवन

अगर आप अपने बाल, स्किन का ख्याल रखना चाहते है और अपनी इम्यूनिटी को स्ट्रोंग बनाना चाहते है तो आपको एलोवेरा जूस के साथ आंवला जूस मिलाकर सेवन करना चाहिए। क्योंकि यह हमारे बाल, स्किन और इम्यूनिटी के लिए काफी फायदेमंद होता है।

लौकी के जूस के साथ आंवला जूस का सेवन

लौकी को पानी से भरपूर सब्जी की श्रेणी में माना जाता है। इसीलिए अगर आप लौकी के जूस के साथ आंवला जूस का सेवन करते है तो इससे आपको वजन कम करने में तो मदद मिलती ही है साथ ही इसके सेवन से दिल का स्वास्थय अच्छा होता है और ब्लडप्रेशन भी कंट्रोल में आता है।

ये भी पढ़े – Good Health Capsule Uses in Hindi पढ़े गुड हेल्थ कैप्सूल के फायदे और नुकसान

Disclaimer

हमारा प्रयास रहता है कि हम आपके लिए एक दम सटीक जानकारी लेकर आए और इसलिए हम तथ्यों और विशेषज्ञों के द्वारा बताई गई ही जानकारी आपके लिए लेकर आते है। हम सभी का शरीर अलग-अलग तरीके का है। इसलिए इसे भी नकारा नहीं जा सकता कि हर टिप्स आपके शरीर पर एक ही तरह से काम करेगी।
इसलिए किसी भी टिप को अपनाने से पहले आप अपने डॉक्टर या फिर किसी विशेषज्ञ की राय जरूर लें। हमारा काम आपके लिए होम रेमेडी और फिटनेस टिप लेकर आना है लेकिन उन्हें ट्राई करने से पहले आपको भी उसकी पूरी पड़ताल करनी चाहिए और तभी इन टिप्स को इस्तेमाल में लाना चाहिए।

शुभम सिंह
शुभम सिंह
शुभम सिंह शेखावत हिंदी कंटेंट राइटर है। वह कई टॉपिक्स पर आर्टिकल लिखना पसंद करते है जैसे कि हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वास्तु, एस्ट्रोलॉजी एवं राजनीति। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वह कई समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम कर चुके है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL