31.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Amazon Prime Video: जल्द आ रहा है मिर्जापुर, द फैमिली मैन, पाताल लोक और पंचायत का अगला सीजन, जानें इस साल और कौन-कौन सी नई सीरीज होंगी रिलीज़

प्राइम वीडियो को भारत में पांच साल पूरे हो चुके हैं। इस खास मौके पर मुंबई में एक बड़े इवेंट का आयोजन किया गया। इस समारोह में कई सेलेब्स मौजूद हुए। वहीं, इसमें इस साल प्राइम वीडियो पर आने वाली वेब-सीरीज और फिल्मों के नाम भी बताए गए। इस साल एक से बढ़कर एक फिल्में प्राइम वीडियो पर आने वाली हैं, जिनका दर्शकों को लंबे अरसे से इंतज़ार था। इसी के साथ ढेरों एक्टर्स अपने डिजिटल डेब्यू के लिए भी तैयार हैं। प्राइम वीडियो जल्द ही शाहिद कपूर की ‘फर्जी’, कुणाल खेमू और पंकज त्रिपाठी की ‘गुलकंद टेल्स’, रत्ना पाठक शाह, राज बब्बर स्टारर ‘हैप्पी फैमिली कंडीशंस अप्लाई’ जैसी वेब सीरीज और फिल्में आने वाली हैं। आइए जानें उन फिल्मों के बारे में जिनका डोज़ आपको मिल सकता है।

शाहिद कपूर की सीरीज फर्जी एक थ्रिलर स्टोरी है। बता दें कि ये एक आर्टिस्ट की कहानी है, जो धोखाधड़ी के चक्कर में फंस जाता है। इसके बाद उसका सामना एक टास्क फोर्स अफसर से होता है, जो देश से उसे हटाने आया है। वहीं, नागा चैतन्य की एक सुपरनैचुरल हॉरर स्टोरी आने वाली है। इस सीरीज में उनके साथ प्राची देसाई भी नज़र आएंगी। अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु भी अमेजन प्राइम वीडियो पर आने वाली है। इस फिल्म में अक्षय कुमार राम सेतु के होने की असलियत का पता लगाएंगे। इस फिल्म में अक्षय के साथ नुशरत भरुचा और जैकलीन फर्नांडिस होंगी। इनके अलावा विद्या बालन की सीरीज नीयत भी इसी साल Prime पर आने वाली है। इसमें विद्या बालन डिटेक्टिव मीरा राव का किरदार निभाती नजर आएंगी। इस सीरीज में एक बिलियनेयर की कहानी को दिखाया जाएगा, जिसका मर्डर हो जाता है। साथ ही दर्शकों के लिए एक और अच्छी ख़बर है। Amazon की सबसे चर्चित और सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सीरीज मिर्जापुर, द फैमिली मैन, पाताल लोक और पंचायत भी अपना अगला सीजन लेकर जल्द ही आने वाले हैं।

ये फिल्में और सीरीज़ भी इस साल होंगी रिलाज़
टीकू वेड्स शेरू (हिंदी)
माजा मां (हिंदी)
ऐ वतन…मेरे वतन (हिंदी)
अम्मू (तेलुगु)
इंडिया लव प्रोजेक्ट (हिंदी)
डांसिंग ऑन द ग्रेव (हिन्दी)
सिनेमा… मरते दम तक (हिंदी)
इंडियन पुलिस फोर्स (हिंदी)
अधूरा (हिंदी)
बंबई मेरी जान (हिंदी)
कॉल मी बे (हिंदी)
क्रैश कोर्स (हिंदी)
दहाड़ (हिंदी)
कॉमिकस्तान (हिंदी)
मुंबई डायरीज (हिंदी)
फोर मोर शॉट्स प्लीज (हिन्दी)
ब्रीद: इनटू द शैडोज (हिंदी)
मेड इन हेवन (हिंदी)
हश हश
मॉडर्न लव
गुलकंद टेल्स (हिंदी)
जुबली (हिंदी)
पी आई मीना (हिंदी)
हैप्पी फैमिली कंडीशंस अप्लाई (हिंदी)
शहर – लाखोट (हिंदी)
धूथा (तेलुगु)

BEGLOBAL
शुभम सिंह
शुभम सिंह
शुभम सिंह शेखावत हिंदी कंटेंट राइटर है। वह कई टॉपिक्स पर आर्टिकल लिखना पसंद करते है जैसे कि हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वास्तु, एस्ट्रोलॉजी एवं राजनीति। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वह कई समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम कर चुके है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL