35.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अगर शनिदेव के साथ-साथ काल भैरव का भी चाहते है आशीर्वाद, तो बस शनिवार को कर लें ये खास उपाय ?

ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी व्यक्ति पर शनिदेव और काल भैरव की कृपा हो तो उस व्यक्ति के जीवन के सभी दुख और परेशानियां समाप्त हो जाती है। साथ ही जिस व्यक्ति के साथ काल भैरव का आशीर्वाद होता है उसके जीवन से भय भी कोसों दूर रहता है।
लेकिन अगर दोनों की बात की जाए तो दोनों को ही कर्मफल दाता माना जाता है यानी कि दोनों देव लोगों को उनके कर्मों के अनुसार फल देते है और एक बार अगर इनका उग्र रूप किसी व्यक्ति पर पड़ जाए तो यह दोनों ही व्यक्ति के जीवन में भूचाल ला देते है।
तो कैसे पाई जाए दोनों की कृपा यही सोच रहे है ना आप। तो ज्योतिष शास्त्र में दोनों का आशीर्वाद पाने के लिए कुछ खास उपाय बताए गए है जिनकी जानकारी लेकर आज हम आपके बीच आए है। तो कौनसे है ये उपाय और क्या मिलते है इनसे लाभ आइए यह जान लेते है।

काल भैरव और शनिदेव के खास उपाय ?

इस मंत्र का करें जाप

अगर किसी व्यक्ति को शनिदेव और काल भैरव दोनों का आशीर्वाद प्राप्त करना हो तो ऐसे व्यक्ति को शनिवार के दिन स्नान करने के बाद ऊं प्रां प्रीं प्रौं शं शनिश्चराय नमः मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए। ऐसा करने से दोनों की कृपा प्राप्त होती है।

BEGLOBAL

नीले पुष्प करें अर्पित

अगर आप शनिदेव की कृपा पाना चाहते है तो आपको 43 दिनों तक शनिदेव को नीले रंग के पुष्प अर्पित करने चाहिए।

तेल में देखें अपना चेहरा

यह उपाय सुनने में आपको अजीब लगेगा लेकिन अगर किसी बर्तन में सरसों का तेल भरकर और उसमें अपना चेहरा देखकर जमीन में गाड़ दिया जाए। तो शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है।

पक्षियों को डाले दाना

अगर कोई व्यक्ति अपनी छत की सफाई रखता है और पक्षियों के लिए दाना-पानी रखता है तो ऐसे व्यक्ति से शनिदेव और काल भैरव दोनों प्रसन्न होते है और व्यक्ति को दोनों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

ये उपाय भी जाने ?

• 1 लीटर सरसों तेल से करें शनिदेव का अभिषेक।
• कौए को चावल खिलाएं।
• 800 ग्राम दूध और काली उड़द की दाल को बहते जल में प्रवाहित करें।

ये भी पढ़े – अगर पाना चाहते है माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद, तो शुक्रवार को करें ये खास उपाय ?

शुभम सिंह
शुभम सिंह
शुभम सिंह शेखावत हिंदी कंटेंट राइटर है। वह कई टॉपिक्स पर आर्टिकल लिखना पसंद करते है जैसे कि हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वास्तु, एस्ट्रोलॉजी एवं राजनीति। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वह कई समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम कर चुके है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL