22.1 C
Delhi
बुधवार, फ़रवरी 5, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अगर आप भी करते हैं मूली का सेवन तो हो जाएं सावधान, कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलतियां ?

मूली ऐसी सब्जियों में आती है जिसे लोग सलाद के रूप में या फिर उसके पराठे के रूप में खाना काफी पसंद करते हैं। इसके अलावा मूली के सेवन से कई फायदे भी मिलते है। अगर बात करें मूली के फायदों की तो इससे हमारे शरीर को एंटीऑक्‍सीडेंट, विटामिन्‍स और मिनरल्‍स समेत कई पोषक तत्व मिल जाते हैं।

इसके अलावा मूली के सेवन से ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रहता है। लेकिन मूली के सेवन से एक समस्या है जो कि अधिकतर लोगों को होती है और वह है गैस बनने की समस्या। परंतु ऐसा मूली के सेवन से नहीं होता बल्कि ऐसा होता है मूली के साथ किसी गलत चीज के सेवन से।

इसीलिए जब भी आप मूली का सेवन करें तो ध्यान रखें कि आप मूली को गलत चीजों के साथ सेवन में तो नहीं ला रहे। अब यह तो हो गई नुकसान की बात लेकिन आपको मूली के साथ क्या नहीं खाना चाहिए। यह जानना सबसे जरूरी है।

BEGLOBAL

अब अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपको किन चीजों का सेवन मूली के साथ नहीं करना चाहिए तो आपको हमारी पोस्ट को अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि यहां पर हम आज आपके लिए ऐसी ही चीजों की जानकारी लेकर आए है जो कि मूली के साथ मिलकर गैस की समस्या को जन्म देती है, तो आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

मूली के साथ ना करें इन चीजों का सेवन ?

Radish

दूध का करें परहेज

आप अगर मूली का सेवन करते हैं तो आपको इससे पहले या फिर बाद में दूध के सेवन से बचना चाहिए क्योंकि जब मूली और दूध मिलते है तो इससे शरीर में इंफ्लामेशन की स्थिति पैदा होती है। इसके अलावा मूली में फाइबर की मात्रा भी काफी ज्यादा होती है जिससे आपको पाचन से जुड़ी समस्या भी हो सकती है।

खीरा ना खाएं

अगर आप अपनी स्किन से काफी प्यार करते हैं तो कभी भी मूली और खीरे को साथ में ना खाएं क्योंकि ऐसा करने से आपको स्किन पर चकत्‍ते या रैशेस की समस्‍या हो सकती है।

संतरा भी खाने से बचें

इसके अलावा मूली और संतरे का मेल भी आपके पेट को गैस और अपच की समस्या दे सकता है। क्योंकि संतरा एक प्रकार का सीट्रिक फ्रूट होता है और जब दोनों साथ में मिलते है। तो इससे एलर्जी की समस्या भी हो सकती है।

करेला ना खाएं

अगर आपके घर में करेले की सब्जी बनी हो तो आप उस दिन मूली का सेवन ना करें क्योंकि मूली और करेले को साथ में खाने से इससे पेट में गैस की समस्या तो होती ही है साथ में इससे आपको सांस और दिल से जुड़ी परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है।

मूली के साथ चाय का भूलकर भी ना करें सेवन

अगर आप चाय और मूली दोनों लवर है तो आपको सचेत होने की जरूरत है क्योंकि जब चाय और मूली दोनों का मेल होता हैं तो यह एसिडिटी और कब्‍ज की समस्‍या को बढ़ावा देता है।

ये भी पढ़े बालों को झड़ने, टूटने और सफेद होने से बचाता है चुकंदर, जानें इससे शरीर को होने वाले अन्य फायदे!

ये भी पढ़े पुरुषों की सेहत से जुड़े अमरूद में छुपे है कई गुण, फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान ?

Disclaimer

हमारा प्रयास रहता है कि हम आपके लिए एक दम सटीक जानकारी लेकर आए और इसलिए हम तथ्यों और विशेषज्ञों के द्वारा बताई गई ही जानकारी आपके लिए लेकर आते है। हम सभी का शरीर अलग-अलग तरीके का है। इसलिए इसे भी नकारा नहीं जा सकता कि हर टिप्स आपके शरीर पर एक ही तरह से काम करेगी। इसलिए किसी भी टिप को अपनाने से पहले आप अपने डॉक्टर या फिर किसी विशेषज्ञ की राय जरूर लें। हमारा काम आपके लिए होम रेमेडी और फिटनेस टिप लेकर आना है लेकिन उन्हें ट्राई करने से पहले आपको भी उसकी पूरी पड़ताल करनी चाहिए और तभी इन टिप्स को इस्तेमाल में लाना चाहिए।

शुभम सिंह
शुभम सिंह
शुभम सिंह शेखावत हिंदी कंटेंट राइटर है। वह कई टॉपिक्स पर आर्टिकल लिखना पसंद करते है जैसे कि हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वास्तु, एस्ट्रोलॉजी एवं राजनीति। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वह कई समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम कर चुके है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles

BEGLOBAL