35.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

आखिर कितनों पर दिल हार बैठी जैकलीन फर्नांडिस, जानिए कितनी लंबी है अफेयर लिस्ट ?

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस कुछ दिनो से काफी सुर्खियों में है लेकिन यह सुर्खियां उनकी किसी उपलब्धि की नहीं बल्कि बदनामी की है। दरअसल ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ जब से उनका नाम जुड़ा है। तभी से वह कई विवादों के घेरे में है।

इस दौरान कहा गया था कि जैकलीन ने ठग सुकेश से कई महंगे तोहफे भी लिए थे। हालांकि जैकलीन ने आज तक इन बातों को नकारा ही है लेकिन बीते कुछ दिनों पहले जैकलीन और सुकेश की कई प्राइवेट फोटो सामने आई, जिसने उनके रिश्ते की पोल खोल दी थी।

अब ऐसा नहीं है कि जैकलीन पहली बार किसी के साथ रिलेशनशिप में आई और बदनाम हो गई बल्कि पहले भी कई बॉलीवुड सितारों के साथ उनका नाम जोड़ा गया है। अब इन दावों में कितनी सच्चाई है। इसकी जानकारी तो हमें भी नहीं है।

BEGLOBAL

लेकिन यह लिस्ट बहुत लंबी है, तो आइए जानते है जैकलीन फर्नांडिस के जीवन के उन लव अफेयर्स के बारे में जिनकी वजह से वह काफी चर्चा में रही है।

पहला नाम है प्रिंस ऑफ बहरीन का

जी हां ! हम बात कर रहे है प्रिंस ऑफ बहरीन यानी प्रिंस हसन बिन राशिद अली खलीफा की। जैकलीन फर्नांडिस उन्हें भी डेट कर चुकी हैं। ऐसा कहा जाता है कि इन दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी। जिसके बाद इनके रिलेशन की चर्चा काफी दिनों तक सुर्खियों में रही थी।

लेकिन आज तक दोनों में से किसी ने भी इन खबरों को कंफर्म नहीं किया। ऐसा कहा जाता है कि यह दोनों साल 2011 में रिलेशनशिप में आए थे। तब जैकलीन का ताजा-ताजा ही ब्रेकअप हुआ था।

दूसरा नाम है साजिद खान का

जैकलीन फर्नांडिस बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर साजिद खान के साथ भी रिलेशन में रह चुकी है। इनके रिलेशन ने भी काफी चर्चाएं बटोरी थी। इन दोनों के लिए ऐसा भी कहा जाता है कि दोनों एक सीरियस रिलेशनशिप में थे और इन्हें कई इवेंट्स में एक साथ स्पॉट भी किया गया था लेकिन 2013 में यह दोनों अलग हो गए।

तीसरा नाम है सलमान खान का

ऐसा कहा जाता है कि बॉलीवुड के दबंग खान और भाईजान सलमान खान के साथ भी जैकलीन फर्नांडिस रिलेशन में रही है लेकिन उनका यह रिश्ता आज तक सवालों के घेरे में ही रहा है। जैकलीन अपने करीयर में सलमान खान के साथ कई फिल्मों में नजर आ चुकी है।

ऐसा बताया जाता है कि दोनों के बीच काफी गहरी दोस्ती हैं और दोनों एक दूसरे की कंपनी को भी बहुत पसंद करते हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि लॉकडाउन के समय जब सलमान खान अपने पनवेल वाले फार्महाउस पर थे।

तब जैकलीन भी उनके साथ वहां मौजूद थीं। लेकिन आज तक दोनों में से किसी ने भी इस पर कुछ नहीं कहा।

चौथा नाम है सिद्धार्थ मल्होत्रा का

ए जेंटलमैन फिल्म में एकसाथ काम कर चुके जैकलीन फर्नांडिस और सिद्धार्थ मल्होत्रा के रिलेशन की खबरें भी काफी सुर्खियों में रही थी। ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे।

ऐसी भी खबरें थी कि उस वक्त सिद्धार्थ आलिया भट्ट के साथ रिलेशनशिप में थे लेकिन आलिया को कभी भी जैकलीन और सिद्धार्थ की नजदीकियां पसंद नहीं थी, जिसकी वजह से आलीया और सिद्धार्थ का ब्रेकअप भी हो गया था।

पांचवा नाम है ठग सुकेश चंद्रशेखर का

उनकी इन सभी रिलेशन में सबसे ज्यादा सुर्खियां ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ रही और इसका खुलासा तब हुआ जब सुकेश चंद्रशेखर का नाम 200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग केस में आया।

इस दौरान दोनों की कुछ फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, लेकिन जैकलीन ने आज तक इस बात को कभी नहीं कबूला की वह ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ रिलेशन में रही थी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL