35.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

राजधानी दिल्ली में एक्टिव केस 40 हजार के करीब, सामने आए 17335 नए मामले, 9 लोगों की मौत!

नई दिल्ली: राजधानी में फिर एक बार कोरोना वायरस ने तेज़ रफ़्तार पकड़ ली है। शुक्रवार यानी 7 जनवरी को संक्रमण दर 18 फीसदी के करीब पहुंच गयी थी। दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर 40 हजार के करीब पहुंच गए हैं। इनमें आधे से ज्यादा मरीज घरों में अपना इजाल करवा रहे हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को कोरोना के 17335 नए मरीज सामने आए। 8951 मरीजों को छुट्टी दी गई। वहीं 9 मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया।

आपको बता दें, दिल्ली में अभी तक 1506798 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 1441789 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। वहीं 25136 मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। दिल्ली में कोरोना से मृत्युदर 1.67 फीसदी है।

विभाग के अनुसार दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर 39873 हो गए हैं। इनमें से दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में 1390 मरीज भर्ती हैं। वहीं कोविड केयर सेंटर में 529, हेल्थ सेंटर में 1 और होम आइसोलेशन में 20695 मरीज भर्ती हैं।

BEGLOBAL

अस्पतालों में भर्ती 1390 मरीजों में से 77 मरीज कोरोना लक्षणों के साथ, 1313 कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती हैं। इनमें से 154 मरीज दिल्ली के बाहर से और 1159 मरीज दिल्ली से हैं। 996 मरीज बिना ऑक्सीजन सपोर्ट के और 286 ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। वहीं 31 गंभीर मरीज वेंटिलेटर पर हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL