35.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

राशी अनुसार करें मकर संक्रांति के दिन इन वस्तुओं को दान, होगा कई गुना लाभदायक!

नई दिल्ली: जैसा की हम सभी जानते हैं हर वर्ष 14 जनवरी को भारत देश में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य उत्तरायण होते हैं, खरमास खत्म होता है और मांगलिक कार्य प्रारंभ होते हैं।

मकर संक्रांति के दिन स्नान और दान का भी बड़ा महत्व माना गया है। इस दिन आप अपनी राशि अनुसार वस्तुओं को दान करके सूर्य देव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं और ग्रहों को मजबूत कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि मकर संक्रांति पर राशि अनुसार किन वस्तुओं का दान करना चाहिए।

राशि अनुसार वस्तुओं का दान

मेष: इस राशि के जातकों को स्नान के बाद तिल, मिठाई, खिचड़ी, रेशमी कपड़ा, दाल, मीठे चावल और ऊनी वस्त्र आदि का दान करना चाहिए।

BEGLOBAL

वृष: वृष राशि वालों को मकर संक्रांति के दिन उड़द दाल की खिचड़ी, काली उड़द, सरसों का तेल, काला कपड़ा, काला तिल आदि का दान करना चाहिए।

मिथुन: ​इस राशि वालों को मकर संक्रांति पर गरीबों को खिचड़ी, काला तिल, छाता, उड़द, बेसन के लड्डू, सरसों का तेल दान करना चाहिए।

कर्क: कर्क राशि वालों को इस दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को खिचड़ी, चने की दाल, पीला कपड़ा, साबुत हल्दी, पीतल के बर्तन, फल आदि का दान करना चाहिए।

सिंह: सिंह राशि के जातकों को मकर संक्रांति के अवसर पर स्नान के बाद मसूर की दाल, खिचड़ी, लाल कपड़ा, रेवड़ी, गजक आदि दान करना चाहिए।

कन्या: इस राशि के जातकों को मकर संक्रांति पर सुबह स्नान करने के बाद गरीबों को साबुत मूंग, हरे कपड़े, खिचड़ी, मूंगफली आदि दान करना चाहिए।

तुला: मकर संक्रांति के दिन तुला राशि वालों को खिचड़ी, फल, मिश्री, गरम कपड़े आदि का दान गरीबों में करना चाहिए।

वृश्चिक: इस राशि वालों को मकर संक्रांति पर स्नान के बाद गरीबों में खिचड़ी, कंबल, तिल-गुड़ आदि का दान करना चाहिए।

धनु: धनु राशि के जातकों को मकर संक्रांति वाले दिन मूंगफली, तिल, लाल चंदन, लाल कपड़ा किसी गरीब ब्राह्मण या जरूरतमंद को दान करना चाहिए।

मकर: मकर संक्रांति का दिन मकर राशि वालों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इस राशि में ही सूर्य का गोचर होता है. इस दिन मकर राशि वालों को खिचड़ी, कंबल, कपड़े आदि का दान देना चाहिए।

कुंभ: कुंभ राशि वाले मकर संक्रांति के​ दिन खिचड़ी, तेल और गर्म कपड़ों का दान कर सकते हैं।

मीन: मीन राशि वालों को इस दिन मूंगफली, तिल, गुड़, खिचड़ी आदि का दान करना चाहिए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL