35.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

आंवले को खाने से मिलते हैं हमारे शरीर को अनेकों लाभ, जानिए इसके फायदों के बारे में ?

आंवला एक ऐसा फल है जो ना सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है बल्कि इसमें कई प्रकार के आयुर्वेदिक गुण भी पाए जाते हैं। इसके अलावा आंवले के अंदर अच्छी मात्रा में विटामिन सी होता है और हम सभी जानते हैं कि विटामिन सी हमारी इम्यूनिटी के लिए कितना अच्छा होता हैं।

इसके अलावा आंवले में विटामिन ए, बी कॉम्‍प्‍लेक्‍स, पोटैशियम, कैल्शियम, ,मैग्निशियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर जैसे गुण भी होते हैं जो कि हमारे शरीर को स्वस्थ और मजबूत रखने में काफी मददगार होते हैं।

इसके अलावा आंवला एक ऐसा फल है जिसे आप अपनी डाइट में कई प्रकार से जोड़ सकते हैं जैसे कि आप आंवले को अचार, मुरब्बे, चटनी या जूस के रूप में सेवन में ला सकते है और अगर आप रोजाना आंवले का सेवन करते हैं।

BEGLOBAL

तो आपको इससे कई और फायदे भी मिलते हैं जिनकी जानकारी हम आपको आगे देने वाले हैं। तो आप हमारे साथ अंत तक बने रहे और जाने आंवले के सभी फायदों के बारे में।

आंवले से मिलते हैं ये लाभ ?

amla

ये भी पढ़े  अगर अपने शरीर को बनाना चाहते हैं मजबूत तो अपनी डाइट में जरूर जोड़े ये सब्जी, हर कमजोरी होगी दूर ?

इंफेक्‍शन होता है दूर

अगर आपको फंगल इंफेक्शन की समस्या रहती हो तो आपको आंवले का सेवन करना चाहिए क्योंकि इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व हमारे शरीर को बैक्‍टीरिया और फंगल इंफेक्‍शन से लड़ने की ताकत प्रदान करते हैं।

इसके अलावा आंवला ऐसा फल होता है जो कि हमारे शरीर में मौजूद टॉक्‍सिन को बाहर निकालने में मदद करता है। साथ ही आंवला हमारे शरीर को सर्दी-जुकाम, अल्‍सर और पेट के इंफेक्‍शन से भी छुटकारा दिलाने में काफी मददगार होता है।

डायबिटीज को करता है कंट्रोल

आंवला ऐसा फल होता है जो कि हमारे शरीर को डायबिटीज के खतरे से बचाता है। क्योंकि आंवले में पाया जाता है क्रोमियम नामक पोषक तत्व जो कि हमारे शरीर में इंसुलिन हार्मोंस को कंट्रोल करता है और खून में शुगर के लेवल को बढ़ने नहीं देता।

हृदय को रखता है स्वस्थ

अगर आप आंवले का सेवन करते है तो इससे हमारा हृदय स्वस्थ रहता है। आंवले में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व हमारे हृदय के स्वास्थ्य को बढ़ाते हैं। इसीलिए अगर आप चाहते हैं कि आपका हृदय स्वस्थ रहे तो आपको रोजाना आंवले का सेवन करना चाहिए।

इम्यूनिटी को बढ़ाता है

आंवले में अच्छी मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है और विटामिन सी हमारी इम्यूनिटी के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसीलिए अगर आप चाहते हैं कि सर्दियों में आपकी इम्यूनिटी मजबूत रहे तो आपको रोजाना एक आंवला तो अपनी डाइट में शामिल करना ही चाहिए।

ये भी पढ़े नींबू के पत्तों का करें ऐसे इस्तेमाल, मिलेंगे आपकी सेहत को…

Disclaimer

हमारा प्रयास रहता है कि हम आपके लिए एक दम सटीक जानकारी लेकर आए और इसलिए हम तथ्यों और विशेषज्ञों के द्वारा बताई गई ही जानकारी आपके लिए लेकर आते है। हम सभी का शरीर अलग-अलग तरीके का है। इसलिए इसे भी नकारा नहीं जा सकता कि हर टिप्स आपके शरीर पर एक ही तरह से काम करेगी। इसलिए किसी भी टिप को अपनाने से पहले आप अपने डॉक्टर या फिर किसी विशेषज्ञ की राय जरूर लें। हमारा काम आपके लिए होम रेमेडी और फिटनेस टिप लेकर आना है लेकिन उन्हें ट्राई करने से पहले आपको भी उसकी पूरी पड़ताल करनी चाहिए और तभी इन टिप्स को इस्तेमाल में लाना चाहिए।

शुभम सिंह
शुभम सिंह
शुभम सिंह शेखावत हिंदी कंटेंट राइटर है। वह कई टॉपिक्स पर आर्टिकल लिखना पसंद करते है जैसे कि हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वास्तु, एस्ट्रोलॉजी एवं राजनीति। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वह कई समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम कर चुके है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL