18.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

आज निकलेगी महारानी एलिजाबेथ-II की शवयात्रा, पिता की तोप गाड़ी से होगा अंतिम सफर

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार दुनिया का सबसे बड़ा इवेंट होने वाला है। आपको बता दें कि उनका निधन 8 सितंबर को हुआ था। आज 19 सितंबर को राजकीय सम्मान के साथ उनकी शवयात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान दुनियाभर के अलग-अलग देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राष्ट्राध्यक्ष, प्रतिनिध उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। पार्लियामेंट के वेस्टमिंस्टर एबी में महारानी का पार्थिव शरीर रखा हुआ है।

आज उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। पहले उनकी शवयात्रा निकाली जाएगी। फिर उन्हें तय समय के मुताबिक सुपुर्द-ए-खाक कर दिया जाएगा। उन्हें तोप गाड़ी वेस्टमिंस्टर एबी से वेलिंगटन आर्च तक ले जाया जाएगा। यह वहीं तोपगाड़ी है जिसपर उनके पिता की भी शवयात्रा निकाली गई थी।

क्या है तोप गाड़ी की खासियत

सबसे पहले इस तोप गाड़ी का इस्तेमाल 1901 में महारानी विक्टोरिया के अंतिम संस्कार में हुआ था। अब इस गाड़ी का इसी काम के लिए इस्तेमाल होता है। इस तोप गाड़ी से जॉर्ज-V, किंग एडवर्ड-VII, जॉर्ज-VI, पूर्व प्रधानमंत्री विन्सटन चर्चिल, लुई माउंटबेटन आदि के अंतिम संस्कार के लिए इस्तेमाल किया गया है। नौसेना के बेस HMS एक्सीलेंट में इस तोपगाड़ी को एक नियंत्रित वातावरण में रखा जाता है और एक फौजी दस्ता इसकी देखभाल के लिए तैनात रहता है। एलिजाबेथ के अंतिम सफर में खास जैगुआर कार का भी इस्तेमाल होगा। जिसे स्टेट हर्स कहा जाता है। इसे जैगुआर लैंड रोवर ने तैयार किया था।

BEGLOBAL

ये भी पढ़े – सुनीता विलियम्स के बारे में ये बातें जानते हैं क्या आप ?

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL