35.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदिपुरुष फर्स्ट लुक: राम के अवतार में दिखे प्रभास, 2 अक्टूबर को रिलीज होगा फिल्म का टीजर

विस्तार-

प्रभास की मच अवेटेड फिल्म आदिपुरुष का आज फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है। फर्स्ट लुक में प्रभास  भगवान राम के अवतार में दिखाई दिए हैं। आपको बता दें कि फिल्म को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ है। प्रभास के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 30 सितंबर की सुबह को मेकर्स ने फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज करके फैंस को सरप्राइज कर दिया है। 

पोस्टर में प्रभास धनुष-बाण लिए हुए हैं। प्रभास का ये लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है। पोस्टर से लग रहा है कि फिल्म में VFX का भरपूर मात्रा में हैं।

प्रभास ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि अयोध्या(उत्तर प्रदेश) सरयू नदी के तट पर एक जादुई यात्रा में हमारे साथ जुडे़ं। फिल्म का टीजर 2 अक्टूबर को शाम सात बजे रिलीज किया जाएगा। फिल्म 12 जनवरी को रिलीज होगी।

BEGLOBAL

आपको बता दें कि फिल्म का टीजर प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में सरयू नदी के किनारे लॉन्च किया जाएगा। इस इवेंट में प्रभास के साथ-साथ कृति और फिल्म की बाकी कास्ट भी उपस्थित होगी।

आदिपुरुष 2023 की मच अवेटेड फिल्म है। फिल्म को 12 जनवरी, 2023 को पैन इंडिया रिलीज किया जाएगा। फिल्म को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा। फिल्म रामायण पर आधारित है। इसमें प्रभास भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं  कृति सेनन, सीता , सनी लक्ष्मण और सैफ, रावण का किरदार निभा रहे हैं।

12 जनवरी, 2023 में बॉक्स-ऑफिस पर आएगी। यह एक पैन इंडिया रिलीज फिल्म है, जिसे हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में प्रभास प्रभु श्री राम की भूमिका में हैं, कृति सीता, सनी लक्ष्मण और सैफ अली खान रावण का किरदार निभाने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है।

Read More – पोन्नियन सेल्वन-1 रिव्यू: पीरियड ड्रामा में छाए कार्थी और विक्रम, बेहतरीन VFX और दमदार एक्टिंग से सजी है फिल्म

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL