18.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

WhatsApp Update: अब वॉइस नोट्स को पॉज करके कर सकेंगे रिकॉर्ड, पढ़ें पूरी जानकारी!

नई दिल्ली: अपने यूजर्स को नए नए तरह के अपडेट देकर उनकी चैटिंग एक्सपिरियंस को और बेहतर बनाने के लिए दुनिया भर में सबसे ज्यादा यूज होने वाला मैसेजिंग एप वॉट्सऐप लगातार काम कर रहा है। वॉट्सऐप वॉइस नोट्स फीचर फीचर को और ज्यादा मजेदार बनाने के लिए कंपनी इसमें कुछ चेंजेस कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वॉयस नोट्स रिकॉर्ड करते समय ऑडियो को पॉज और फिर से शुरू करने के लिए फीचर रोल आउट कर दिया है। फिलहाल इसे कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए ही रोल आउट किया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, वॉइस रिकॉर्डिंग करते समय यूजर वॉइस नोट को बीच में ही पॉज कर सकते हैं और फिर से शुरू कर सकते हैं। अभी तक वॉट्सऐप में वॉइस नोट्स को पॉज और प्ले करने की सुविधा नहीं मिलती थी। यूजर को एक बार में ही पूरा वॉइस नोट रिकॉर्ड करके भेजना होता था।

ऑडियो नोट्स को पॉज करके रिकॉर्ड कर पाएंगे

BEGLOBAL

Wabetainfo के अनुसार, ऐप ने एक नया पॉज बटन पेश किया है। इसके जरिए यूजर रिकॉर्डिंग को स्टॉप कर पाएंगे और बाद में फिर से शुरू कर पाएंगे। इससे पहले यूजर्स को केवल वॉइस नोट भेजने के बाद ही उसे सुनते समय पॉज और प्ले करने का ऑप्शन मिलता था। अब वे पूरी रिकॉर्डिंग किए बिना उसे बीच में पॉज कर पाएंगे और कुछ समय बाद फिर से शुरू कर पाएंगे।

वॉट्सऐप ने चैट के बाहर वॉइस नोट चलाने का ऑप्शन भी पेश किया। इससे पहले यूजर चैट ओपन करते समय ही वॉइस नोट को सुन पाते थे। चैट बॉक्स से बाहर आने के बाद वह अपने आप पॉज हो जाता था। ग्लोबल ऑडियो प्लेयर चैट विंडो के टॉप पर दिखाई देता है और वॉयस नोट सुनने के बाद आपको ऑडियो प्लेयर को हटाने का ऑप्शन भी मिलता है।

बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध हुआ फीचर

Wabetainfo के मुताबिक, यह फीचर कुछ बीटा टेस्टर के लिए पहले ही रोल आउट किया जा चुका है। यह एंड्रॉयड 2.22.6.7 अपडेट के लिए नया वॉट्सऐप बिजनेस बीटा इंस्टॉल करने के बाद बीटा टेस्टर्स के लिए भी उपलब्ध होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर आपको वॉइस नोट्स रिकॉर्ड करते समय नया पॉज और रिज्यूम फीचर नहीं दिखता है तो इसका मतलब है कि आपका वॉट्सऐप अकाउंट इसके लिए अभी तैयार नहीं है।

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL