Advertisement

इन तारीखों पर जन्मे लोगों पर सदैव मां लक्ष्मी की रहती है कृपा, होते है मनी माइंडेड!

0
2457
born on these dates

नई दिल्ली: ज्योतिष विद्या में मनुष्य की कुंडली से ही उसके जीवन में भविष्य और वर्तमान का पता लगाया जा सकता है। ठीक इसी प्रकार अंक विज्ञान में मनुष्य की जन्मतिथि के आधार पर उसका नेचर, व्यक्तित्व और भविष्य पता किया जाता है। बता दें अंकों का हमारे जीवन में बेहद महत्वपूर्ण स्थान होता है। आपने देखा होगा कोई अंक हमारे लिए लकी होता है तो अंक अनलकी।

आपको बता दें कि अंक शास्त्र में 1 से लेकर 9 अंकों का वर्णन मिलता है। साथ ही इन अंकों पर किसी न किसी ग्रह का आधिपत्य है। आज हम बात करने जा रहे हैं मूलांक 3 के बारे में। जिसके स्वामी गुरु बृहस्पति हैं।

आपको बता दें जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को होता है उनका मूलांक 3 होता है। अंक शास्त्र के अनुसार ऐसे लोग मनी माइंडेड होते हैं। साथ ही इन लोगों को पैसा कमाने का एक जुनून सा होता है।

BEGLOBAL

मूलांक 3 से जुड़े हुए लोगों की खास बातें…

मां लक्ष्मी सदैव कृपा बनी रहती है

मूलांक 3 वाले लोग समाज में खूब मान- सम्मान पाते हैं। साथ ही ये लोग सामाजिक भी होते हैं और समाजिक गतिविधियों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। ये दूरदर्शी भी होते हैं। ये व्यापार में पहले से ही अच्छी प्लानिंग करके चलते हैं और यही सोच इनको व्यापार में फायदा भी कराती है। इन लोगों पर मां लक्ष्मी अपनी कृपा सदैव बनाए रखती हैं। जिस कारण इन लोगों के पास कभी भी धन की कमी नहीं रहती।

होते हैं मनी माइंडेड

इस मूलांक के लोग मनी माइंडेड होते हैं और ये लोग धन बचत करने में ही माहिर होते हैं। लेकिन जहां ये धन खर्च करने की जरूरत समझते हैं, वहां ये खुलकर खर्च भी करते हैं। गुरु बृहस्पति इनको धार्मिक भी बनाते हैं। ये पूजा- पाठ के कामों में बढ़चढ़ हिस्सा लेतै हैं। इन लोगों को लेतलतीफी पसंद नहीं होती, ये हर काम को समय पर करना पसंद करते हैं। कार्यक्षेत्र में लोग इनकी इस आदत से खुश रहते हैं।

इन क्षेत्रों में हो सकते हैं बेहद सफल

मूलांक 3 के जातक सेना या पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, राजदूत-नेता, बैंकों में अधिकारी या धार्मिक नेता आदि कुछ भी बन सकते हैं। साथ ही ये लोग लेखक, अध्यापक, प्रोफेसर, डिजाइनर, सेल्समेन आदि कुछ भी बन सकते हैं। क्योंकि इन सब क्षेत्रों पर गुरु बृहस्पति का प्रभाव है। इसलिए ये लोग अगर इन क्षेत्रों में अपना करियर बनाएं तो विशेष सफलता मिल सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here