19.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

इन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने कई बार की है शादी

बॉलीवुड में ऐसे कई सेलिब्रिटीज हैं जिन्होंने दो से ज्यादा बार शादी की है। यहां जानें कुछ ऐसे सेलिब्रिटीज के बारे में जिन्होंने दो से अधिक बार शादी की है।

किशोर कुमार

बॉलीवुड में सिंगर से एक्टर बने किशोर कुमार ने चार शादियां की थी। इनकी पहली शादी रूमा गुहा से हुई। उनसे अलग होने के बाद ही दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। इसके बाद इन्हें एक्ट्रेस मधुबाला से प्यार हो गया। दोनों ने शादी कर ली। 1969 में मधुबाला की मौत के बाद इन्होंने एक्ट्रेस योगिता बाली से शादी कर ली। ये शादी भी कम समय चली। आखिर में इन्होंने एक्ट्रेस लीना चंद्रावरकर से शादी की।

BEGLOBAL

सिंगर और कंपोजर लकी अली

लकी अली की पहली पत्नी का नाम मेघन जेन मकक्लियरी था। लकी ने दूसरी शादी इनाया से की। इनाया से तलाक के बाद लकी ने साल 2010 में 52 साल की उम्र में ब्रिटिश की ब्यूटी क्वीन केट एलिजाबेथ से शादी की।

प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर

प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर भी दो बार तलाक ले चुके हैं। इनकी पहली पत्नी इनकी बचपन की दोस्त थी। इसके बाद इन्होंने दूसरी शादी टेलीविजन प्रोड्यूसर से की। 2008 में दोनों अलग हो गए। आखिर में 2011 में इन्होंने एक्ट्रेस विद्या बालन से तीसरी शादी की।

एक्टर संजय दत्त

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की पहली शादी 1987 में एक्ट्रेस रिचा शर्मा से हुई। 1996 में रिचा ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसके बाद 1998 में इन्होंने रिया पिल्लई से शादी की। 7 साल साथ रहने के बाद दोनों अलग हो गए। इनके बाद 2008 में इन्होंने मान्यता दत्त से शादी कर ली।

डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा

बॉलीवुड प्रोड्यूसर-डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा ने भी तीन शादियां की। इनकी पहली शादी फिल्म एडिटर रेनू सलूजा से हुई थी। इसके बाद इनकी दूसरी शादी शबनम सुखदेव से हुई। शबनम से अलग होने के बाद इनकी तीसरी शादी 1990 में फिल्म क्रिटिक अनुपमा चोपड़ा से हुई।

एक्टर करन सिंह ग्रोवर

एक्टर करन सिंह ग्रोवर ने पहली शादी 2008 में एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से की। लेकिन 10 महीने बाद दोनों अलग हो गए। इसके बाद 2012 में इन्होंने टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट से शादी की। दोनों साल 2014 में अलग हो गए। इसके बाद अब 2016 में उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बासु से शादी की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL