19.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सस्ता हुआ पेट्रोल- डीजल 22 राज्यों में‌ कीमत है 100 रू. से कम, शिमला में Petrol 95.76 और Diesel 80.34 रु. प्रति लीटर

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 5 और डीजल पर 10 रूपए की एक्साइज ड्यूटी घटाने के बाद देश के राज्यों ने वैट में अतिरिक्त कटौती कर और राहत दी है। स्थानीय वैट में कटाैती करते हुए कई भाजपा शासित राज्यों ने डीजल पर 9.52 और पेट्रोल पर 8.7 रुपए प्रति लीटर की अतिरिक्त राहत दी है। हिमाचल में शुक्रवार से पेट्रोल 12 रुपए और डीजल 17 रुपए प्रति लीटर सस्ता हो गया है। करीब 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशाें ने वैट दराें में अतिरिक्त कटाैती की है।

इससे इन राज्यों में पेट्रोल के दाम 100 रुपए या इसके आसपास पहुंच गए हैं। वहीं, 11 राज्य ऐसे हैं जिनमें पेट्रोल 100 रुपए से कम है। हिमाचल में डीजल 5.86 और पेट्रोल 5.89 रुपए और सस्ता हुआ है।

वहीं राजस्थान के जयपुर में डीजल 95.71 रुपए और पेट्रोल 111.10 रुपए लीटर है। आने वाले दिनों में भी कीमतें कम होने के आसार नहीं हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वैट घटाने के सवाल पर कहा, एक्साइज ड्यूटी घटने से वैट अपने आप घटेगा, क्योंकि कीमत कम होगी तो वैट का प्रतिशत भी कम लगेगा।

BEGLOBAL

कई भाजपा शासित राज्यों ने की वैट में अतिरिक्त कटौती
अतिरिक्त कटाैती का लाभ देने वाले राज्याें में गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार, हरियाणा, असम, त्रिपुरा, कर्नाटक, गोवा, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश प्रमुख हैं। वहीं, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, झारखंड, प. बंगाल, केरल, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश ने वैट में अतिरिक्त कमी नहीं की है। एक्साइज ड्यूटी कम करने से देशभर में पेट्राेल की कीमताें में 5.7 रुपए से 6.35 रुपए और डीजल में 11.16 रुपए से 12.88 रुपए तक कमी आई। कर्नाटक, बिहार, मध्य प्रदेश और लद्दाख काे छाेड़कर ज्यादातर भाजपा शासित राज्याें में पेट्राेल के दाम 100 रुपए लीटर से कम हाे गए हैं।

महानगरों की बात करें तो सबसे सस्ता पेट्रोल 101.40 रुपए लीटर चेन्नई में है। सबसे सस्ता डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर दिल्ली में है। मुंबई में डीजल 94.14 रु. लीटर और पेट्रोल 109.98 रु. लीटर है। महाराष्ट्र सरकार ने भी अतिरिक्त वैट घटाने की घोषणा नहीं की है।

सबसे सस्ता डीजल इस समय मिजाेरम में 79.55 रुपए लीटर मिल रहा है। वहीं, सबसे सस्ता पेट्राेल 87.10 रुपए लीटर अंडमान के पाेर्ट ब्लेयर में मिल रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL