Russia-Ukraine War: नए साल पर भी भड़की रूस और यूक्रेन के बीच जंग की चिंगारी! 

रूस और यूक्रेन के बीच में करीब 11 महीने से युद्ध चल रहा है। यूक्रेन पर रूस फरवरी 2022 से लगातार मिसाइलों की बौछार कर रहा है। 

नए साल में इस जंग के खत्म होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। शनिवार रात को 12 बजे, रूसी मिसाइलों ने  यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई अन्य शहरों को अपना निशाना बनाया है। 

रूस का नए साल पर ये पहला हमला था। दोनों देशों के राष्ट्रपति ने नए साल के भाषणों में जीत की कसम खाई है। 

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने अपने  भाषण में देशवासियों को कर्तव्यों की याद दिलाई है। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के भाषण में दर्द झलका है। 

उन्होंने अपने जवानों के लिए आभार जताया है, वहीं दोनों ही नेताओं ने इस युद्ध को अस्तित्व की लड़ाई बताया है। 

राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने करीब 17 मिनट का भाषण दिया है। उन्होंने अपने वीडियो संदेश में युद्ध के कुछ सबसे नाटकीय क्षणों और जीत के पलो को याद किया है। 

जिस दौरान जेलेंस्की भावुक हो गए। उन्होंने अपने भाषण में रूसी हमलों के दौरान देश में अंधेरे और ठंड में उत्साह न हारने वाले अपने देशवासियों पर गर्व जताया है। 

उन्होंने आगे कहा है कि हम जीत हासिल करने तक लड़ते रहेंगे। पूरा देश की एक टीम की तरह लड़ने के लिए मैं प्रशंसा करता हूं। 

पुतिन ने अपने भाषण से देशवासियों में भरा जोश-