सिविल सेवा अधिकारी जिन्होंने साल 2022 के अपने कार्यकाल में बेहतरीन काम किया।

अब जब साल 2022 खत्म हो रहा है, हम नए साल की ओर बढ़ रहे हैं। तो क्यों न एक बार उन अधिकारियों को शुक्रिया कहा जाए 

जिन्होंने भारत को बेहतर बनाने के लिए कई बेमिसाल पहल कीं! इन अफसरों ने अपने नेक काम से पूरी देश को प्रेरित किया है। 

IAS अभिजीत बांगर ने केवल एक साल में नवी मुंबई में एक डंपयार्ड को हरे-भरे जंगल में बदल दिया।

IAS हर्षिका सिंह ने अपने कार्यकाल में शिक्षा दर को बढ़ावा दिया है। एमपी के टीकमगढ़ जिले में शिक्षा दर को दोगुना किया और बैंक में हो रहे फ्रॉड को भी कम किया। 

सोलापुर में हो रहे अवैध शराब के कारोबार को IPS तेजस्वी सातपुते ने सॉफ्ट पुलिसिंग से खत्म किया।

हर साल हमें हरियाणा में पराली जलाने की खबरें सुनाई देती थीं। IAS विक्रम यादव ने केवल एक साल में हरियाणा जिले में पराली जलाने की घटना को 80% कम किया।

IRS मिशाल क्वीनी डी’कोस्टा ने मुंबई में नाइजीरियन ड्रग पेडलर्स का पीछा कर उन्हें गिरफ़्तार करवाया।

IAS आर मीनाक्षी सुंदरम् ने 3600 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं के साथ उत्तराखंड के 4.5 लाख किसानों की मदद की।

छुड़ाए गए बंधुआ मजदूरों को IAS अलबी जॉन ईंट भट्ठे का मालिक बनाया।