बिहार के बोधगया में विदेश से आए 11 लोग पॉजिटिव निकले 

चीन में कोरोना महामारी से हालात खराब हैं। ओमिक्रोन के सब वेरिएंट BF.7 से संक्रमण तेजी से फैल रहा है। 

मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ रही है। अस्पतालों के बाहर लम्बी लाइनें लगी है। जिसे देखकर भारत सरकार अलर्ट पर है। 

तो वहीं, बिहार के बोधगया में आयोजित बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा के टीचिंग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई देशों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। 

अब यहां सात विदेशी पर्यटकों के कोरोना संक्रिमत पाए जाने की खबर सामने आई हैं। अब यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। 

24 दिसंबर को बोधगया में कई विदेशी पर्यटक पहुंचे थे। 

इनमें से एक पर्यटक इंग्लैंड से है। वहीं 10 पर्यटक म्यांमार और बैंकॉक से हैं। 

इन सभी विदेशी पर्यटको की आरटी-पीसीआर जांच कराई गई, जिनमें से 7 पर्यटक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 

इसकी पुष्टि गया के सिविल सर्जन डॉ. रंजन कुमार सिंह ने की है। फिलहाल इन सभी सैलानियों को एक होटल में आइसोलेट कर दिया गया है। 

दूसरी बूस्टर डोज की मिले इजाजत-