‘पुष्पा’ फेम सुकुमार और सुपरस्टार प्रभास ने पैन इंडिया फिल्म के लिए मिलाया हाथ 

सुपरस्टार प्रभास भारत के सबसे बिजी सितारों में से एक हैं। वो एक साथ कई प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। 

साल 2022 प्रभास के लिए कुछ खास नहीं रहा है 

लेकिन आने वाला साल उनके लिए और उनके फैंस के लिए काफी खास होने वाला है।  

अगले साल एक्टर की कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। 

प्रभास एक के बाद एक बड़े फिल्म डायरेक्टर्स के साथ फिल्में साइन कर रहे हैं। हाल ही में उन्हें निर्देसक मारुति की फिल्म के सेट पर देखा गया है। 

खबर है कि सुपरस्टार प्रभास जल्द ही पुष्पा फेम फिल्म निर्देशक सुकुमार की अपकमिंग फिल्म में दिखाई देंगी। 

दरअसल प्रभास और निर्देशक सुकुमार ने एक पैन इंडिया फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। 

ये प्रोजेक्ट एक पैन इंडिया फिल्म जो 2024 में रिलीज होगी।हालांकि फिल्म को लेकर मेकर्स की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 

आपको बता दें कि फिलहाल प्रभास के पास आदिपुरुष, सालार, प्रोजेक्ट के और राजा डीलक्स आदि बड़ी फिल्में हैं।