Advertisement

OTT प्लेटफॉर्म पर एक के बाद एक रिलीज हो रही सस्पेंस से भरी सीरीज, आप भी जानें।

0
3717
Video archives concept.

आज के समय में ज्यादतर फिल्में OTT प्लेटफॉर्म आ रही हैं। कोरोना वायरस महामारी के कारण सभी सिनेमा हॉल बंद हो गए थे। जिसके बाद से सिनेमा हॉल की जगह OTT ने ले ली। हालांकि अब धीरे-धीरे सिनेमाघर खुल रहे हैं। लेकिन अभी भी कई फिल्में OTT पर ही आती हैं। कई फिल्में तो सिनेमाघर में आने के बाद दोबारा OTT पर आती हैं।

दुनियाभर में कई ओटीटी प्लेटफॉर्म हैं। नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, जी5, एमएक्स प्लेयर, ऑल्ट बालाजी जैसे कई ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जाकर लोग आसानी से फिल्में देख सकते हैं। इसमें बस चार्ज करवाकर महीने भार फिल्में देख सकते हैं। आज यहां जानें रोमांच और सस्पेंस से भरी ऐसी कुछ वेब सीरीज के बारे में जिनका लोग कर रहे हैं इंतेजार।

स्पेशल ऑप्स
जासूसी थ्रिलर वेब सीरीज स्पेशल ऑप्स के हॉटस्टार पर तीन सीजन आ चुके हैं। इस सीरीज को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। ये सीरीज RAW अधिकारी हिम्मत सिंह और उनके 19 साल की खोज पर आधारित है। इस सीरीज में मुक्य किरदार के.के. मेनन निभा रहे हैं। के.के. मेनन इस सीरीज में आतंकवादी हमलों के मास्टरमाइंड की तलाश में टास्क फोर्स का नेतृत्व करते हैं।  

BEGLOBAL

रे
एंथोलॉजी ड्रामा वेब सीरीज रे को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। नेटफ्लिक्स की ये सीरीज में चार कहानियां हैं। फॉरगेट मी नॉट, बहरूपिया, हंगामा है, क्यों बरपा और स्पॉटलाइट। इसका निर्देशन सांयतन मुखर्जी ने किया है। इसमें मनोज बाजपेयी, अली फजल, हर्षवर्धन कपूर और के. के.मेनन मुख्य भूमिका में नज़र आ रहे हैं।

दिल्ली क्राइम
दिल्ली क्राइम सबसे चर्चित वेब सीरीज में से एक है। यह कहानी दिल्ली में हुए सामूहिक बलात्कार-निर्भया कांड के ऊपर आधारित है। निर्भया कांड ने दिल्ली समेत देशभर को हिलाकर रख दिया था। इस सीरीज में शैफाली शाह मुख्य भूमिका में नज़र आ रही हैं। उनके इस किरदार को काफी पसंद किया गया था। यह कहानी अपराध को अंजाम देने वाले पुरुषों की खोज में दिल्ली पुलिस की जांच के इर्द-गिर्द घूमती हैं।

मुंबई डायरीज 26/11
मुंबई में हुए 26/11 हमले पर आधारित मुंबई डायरीज डायरीज एक मेडिकल थ्रिलर है जो एक अस्पताल के इमरजेंसी रूम में सेट है। इस सीरीज में जीवन बचाने और दूसरों को स्वस्थ्य करने की इस लड़ाई में, स्वास्थ्यकर्मी सबसे ज्यादा टूटे दिखाए गए हैं। हालांकि 26/11 के ऊपर पहले भी फ्लिमें बनी है लकिन मुंबई डायरीज को लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

हाउस ऑफ सीक्रेट्स: द बुरारी डेथ्स
ये एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म है। ये फिल्म दिल्ली के एक ही परिवार के 11 सदस्यों की मौत पर आधारित है। इसमें वो सब दिखाया गया है जिसपर लोग आसानी से भरोसा नहीं करते। इसमें उस वक्त की एक एक डिटेल दी गई है। इसे भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here