35.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भूलकर भी किसी को उपहार में न दे ये चीजें ,अन्यथा आपको हो सकतें है नुकसान

नई दिल्ली: वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में भेद महत्व होता है। घर में रखी हर एक वस्तु का सीधा सीधा संबंध वास्तुशास्त्र से होता है, यदि कोई वस्तु घर में सही दिशा यह सही स्थान पर नहीं होती तो उस घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होने लगता है और वास्तु दोष लग जाता है। परंतु इसके अलावा यदि सभी वस्तु अपने सही एवं स्थान पर होती है तो उस घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास रहता है और वहां के लोगों को आर्थिक स्थिति या फिर स्वास्थ्य हानि नहीं हो पाती। आपने भी कभी ना कभी किसी को तो गिफ्ट दिया होगा परंतु कि आप यह बात जानते हैं कि कुछ गिफ्ट ऐसे भी होते हैं जिनको देना गलत माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार जाने अनजाने में यदि आप गलत गिफ्ट दे देते हैं तो इससे आप को भारी नुकसान पहुंचता है। चलिए जानते उन वस्तुओं के बारे में जिनको गिफ्ट में देना शुभ नहीं होता।

परफ्यूम

Rose Perfume

ये भी पढ़े पीली सरसों के उपाय आपको भी बना सकते है धनवान, दूर होती है आर्थिक समस्याएं।

परफ्यूम लगाना सभी को पसंद होता है, मार्केट में बहुत से प्रकार के परफ्यूम आते हैं जिनकी अलग-अलग खुशबू होती है लेकिन क्या आप यह बात जानते हैं कि कभी भी अपने घर आए मेहमान को परफ्यूम गिफ्ट में नहीं देना चाहिए। वास्तुशास्त्र की माने तो कहा जाता है कि परफ्यूम गिफ्ट में देने से  नकारात्मकता बढ़ने लगती है और कई रिश्ते खराब भी हो जाते हैं।

BEGLOBAL

एक्वेरियम या फिश बाउल

वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी किसी व्यक्ति को गिफ्ट में एक्वेरियम रम फाउंटेन या फिश बाउल जैसे जल तत्व संबंधित वस्तु नहीं देनी चाहिए। मान्यताओं के अनुसार ऐसी वस्तु को गिफ्ट में देने से आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

सोने या चांदी

वास्तु शास्त्र के मुताबिक कभी भी किसी व्यक्ति को उपहार के रूप में सोने या चांदी के सिक्के जिन पर धन की देवी मां लक्ष्मी जी और गणेश जी के चित्र हो वह गिफ्ट के तौर पर नहीं देनी चाहिए। इसके अलावा ऐसे बर्तन गिफ्ट में नहीं देनी चाहिए जो जल का संरक्षण करते हो।

काले रंग की वस्तु

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको कभी भी किसी व्यक्ति को उपहार में काले रंग कि कोई भी वस्तु नहीं देनी चाहिए। माना जाता है कि काले रंग के कपड़े या कोई अन्य वस्तु जो काले रंग की हो उसे उपहार में देना अशुभ माना जाता है। इससे गिफ्ट देने वाले व्यक्ति और गिफ्ट लेने वाले व्यक्ति दोनों को ही सेहत का नुकसान होता है।

रूमाल

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, कभी भी किसी को रूमाल गिफ्ट के तौर पर देना अशुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार कभी भी अपने किसी दोस्त को गिफ्ट के तौर पर रुमाल नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से आपकी दोस्ती में दरार आने लगती है।

ये भी पढ़े गुलाब के फूल से किए गए ये उपाय आपको भी बना सकते हैं धनवान, जागता है सोया हुआ भाग्य।

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL