एक ऑटो चलाने वाले का बेटा बना करोड़पति 

बिहार में जन्में तेज गेंदबाज मुकेश कुमार IPL नीलामी में करोड़पति बन गए।  

इस युवा खिलाड़ी को दिल्ली कैपिटल्स ने 5.50 करोड़ रुपये में खरीदा है। इनका बेस प्राइस तो 20 लाख रुपये था 

लेकिन दिल्ली की टीम ने इस खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी।  

मुकेश का जीवन काफी संघर्ष भरा रहा है। एक समय था जब वह सेना में भर्ती होना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने तीन बार कोशिश भी की थी, लेकिन वह पास नहीं हो सके।

बिहार के गोपालगंज के रहने वाले मुकेश के घर में काफि दिक्कतें रही थी। उनके घर में उनसे बड़ी चार बहने हैं।  

अपने घर की ज़रुरतों को पूरा करने के लिए और अपने बच्चों का अच्छे से पालन पोषण करने के लिए उनके पिता कोलकाता जाकर ऑटो चलाने लगे।  

ऑटो चलाते हुए ही उन्होंने अपनी तीन बेटियों की शादी कर दी। ऐसे में वह मुकेश को वह सब नहीं दे पा रहे थे, जो एक क्रिकेटर के लिए जरूरी होता है।  

पिछले साल उनके पिता का निधन हो गया जिसके बाद अपनी बड़ी बहन की सारी ज़िम्मेदारी उनके ऊपर आ गई।