इस साल के IPL Auction में सबसे ज्यादा उम्र के होंगे ये खिलाड़ी 

IPL Auction 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के दिन अब नज़दीक आ रहे हैं। मिनी ऑक्शन की शुरुआत भी बस हो ही चुकी है। 

लेकिन उनमें से केवल आखिर में 405 खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है, जिन पर सभी 10 फ्रेंचाइजीज बोली लगाएंगी। 

इस नीलामी में शामिल होने वाले 405 में से 273 प्लेयर्स भारतीय हैं, जबकि उनमें से 132 खिलाड़ी विदेशी हैं। जिनमें से 24 साल की उम्र के सबसे ज्यादा 38 खिलाड़ी हैं। 

वहीं, 26 और 27 साल की उम्र के 35-35 खिलाड़ी हैं। 25 साल की उम्र के 33 और 28 साल की उम्र के 30 खिलाड़ी हैं। 

इस साल ऑक्शन के सबसे युवा खिलाड़ी 15 साल के अफगानिस्तान के अल्लाह मोहम्मद गजानफर हैं, जो दाएं हाथ के स्पिनर हैं। 

उन्होंने अब तक कुल तीन टी20 खेले हैं जिनमें पांच विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा इस लिस्ट में कई उम्रदराज खिलाड़ी भी शामिल होंगे। आइए जानें कौन हैं वही खिलाड़ी। 

भारतीय टीम के स्टार लेग स्पिनर अमित मिश्रा का नाम इस लिस्ट में शामिल है।  

वह लंबे समय से फॉर्म में नहीं चल रहे। अमित मिश्रा ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अपना आखिरी मैच 2017 में खेला था। 

उन्होंने भारतीय टीम के लिए 22 टेस्ट, 36 वनडे और 10 टी20 मैच खेले हैं।