Advertisement

बाएं पैर पर छिपकली का गिरना-चढ़ना शुभ या अशुभ, जानें क्या कहता है शकुन शास्त्र!

0
3057
lizard

नई दिल्ली: यदि आपके भी घर में छिपकली है और अक्सर जब आप घर में सफाई का काम कर रहे होते हैं या फिर अपने ही छिपकली आपके शरीर के किस्से भी हिस्से पर चढ़ जाती हैं या फिर गिर जाती है। तो हम डर कर उससे पिछे हट जाते हैं। हम में से कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो छिपकली देखकर ही दूर भागते है। आपको बता दें छिपकली का किस समय गिरना, शरीर के किस भाग पर गिरना, बाएं या दाएं पैर पर चढ़ना, पेट पर गिरना और बिस्तर पर गिरने का अलग-अलग महत्व होता है।

वैसे तो अक्सर हम सबके घर में छिपकली पाई जाती है और वह हमें किसी प्रकार की भी हानि नहीं पहुंचाती। परंतु यदि घर में ज्यादा छिपकली हो जाती है तो इससे थोड़ा असहज जरूर महसूस होने लगता है। वहीं रात में दीवार पर चलती हुई छिपकली दिख जाए तो यह एक बड़ा खतरा लगता है, हमेशा डर सताता रहता है कहीं यह छिपकली हमारे शरीर पर गिर जाए।

lizard

छिपकली का गिरना शुभ है या अशुभ

शकुन शास्त्र के अनुसार, छिपकली गिरना हमेशा अशोक नहीं होता लेकिन अलग-अलग समय और अलग-अलग अंगों पर छिपकली का गिरना शुभ या अशुभ जरूर होता है। छिपकली का गिरना शुभ या अशुभ इस बात पर निर्भर करता है कि छिपकली सीधे आपके किस अंग के किस भाग पर गिरी और किस समय गिरी।

ये भी पढ़े आज ही करें ये खास उपाय, फिजूल खर्चे से मिलेगी मुक्ति और दूर होगी पैसों की तंगी?

बाएं पैर पर छिपकली चढ़ना शुभ या अशुभ

शकुन शास्त्र के मुताबिक, यदि आप के दाएं पैर या दाएं एड़ी पर छिपकली गिरती है तो ऐसा माना जाता है कि आपको यात्रा से लाभ मिलने वाला है। वहीं अगर छिपकली बाएं पैर या बाय एड़ी पर गिरती है तो यह आपके लिए अशुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार ऐसा होने से आपके घर में दुख, कलह और बीमारियां आने लगती है। वहीं यदि दाएं पैर के तलवे पर छिपकली गिरती है तो ऐसा माना जाता है कि इससे आपको ऐश्वर्या की प्राप्ति होती है। इसके अलावा यदि बाएं पैर के तलवे पर छिपकली गिरती है तो माना जाता है कि आपको व्यापार में हानि होने वाली है।

इसके अलावा यदि आप के दाहिने पैर के घुटने पर छिपकली गिरती है तो माना जाता है कि आपकी यात्रा का संयोग बन रहा है। वही बाएं घुटने पर यदि छिपकली गिरती है तो माना जाता है कि अब आपको बुद्धि की हानि होने वाली है। शकुन शास्त्र के मुताबिक, यदि आपकी दाहिनी जांघ पर छिपकली गिरती है तो इससे आपको जीवन में सुख मिलता है। वही अगर आपकी बाईं जांघ पर छिपकली गिरती है तो यह अशुभ होता है। ऐसा होने से व्यक्ति के जीवन में दुख और शारीरिक कष्ट आने शुरू हो जाते हैं। वही इसके अलावा यदि आप के दाहिने कंधे पर छिपकली गिरती है तो माना जाता है कि आपको बहुत जल्द अपने किसी भी काम में विजय प्राप्ति होने वाली है। जबकि यदि आप के बाएं कंधे पर छिपकली गिरती है तो मान्यता है कि आपको बहुत जल्द धन की हानि होने वाली है।

ये भी पढ़े इन चीजों का सेवन आपके भी बालों को करेगा लम्बा और मजबूत, Diet में कर लीजिए शामिल!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here