महिला ने टीवी एक्टर पर लगाया रेप का आरोप, पहले महिला से की दोस्ती फिर किया यौन उत्पीड़न 

मॉडल और एक्टर अमित अंतिल पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इसके साथ ही महिला ने आरोप लगाया है  

कि अमित ने उसे ब्लेकमेल कर लाखों रुपए वसूले हैं। घटना दक्षिण मुंबई की है।फिलहाल पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर लिया है और आरोपों की जांच की जा रही है। 

42 साल की महिला ने आरोप लगाया कि एक्टर अमित अंतिल ने पहले उससे दोस्ती की थी, जिसके बाद दोनों ने फिजिकल संबंध बनाए और इसके बाद उसके प्राइवेट फोटोज ले लीं।  

जिसके बाद अमित का व्यवहार बदल गया और वह महिला को परेशान करने लगा। 

महिला को अमित अंतिल ने प्राइवेट तस्वीरों के जरिये ब्लैकमेल करके कुल 6.5 लाख रुपये वसूल लिए हैं। 

जिसके बाद दिन पर दिन अमित की डिमांड बढ़ने लगी। वह आए-दिन फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। 

जिसके जब एक्टर नहीं माना तो महिला ने थाने में जाकर उसके खिलाफ शिकायत करने का निर्णय लिया है।