24.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जानें, घर में गुलाब का पौधा लगाना शुभ होता है या अशुभ, पढ़े पूरी जानकारी!

नई दिल्ली: अक्सर घर में पेड़ पौधे लगाना सभी को पसंद होता‌‌ है। ज्यादातर लोग अपने घर में गुलाब का पौधा लगाना पसंद करते हैं लेकिन इस पौधे को घर में लगाना शुभ होता है या अशुभ इसकी जानकारी किसी के पास नहीं होती। आपको बता दें फेंगशुई के अनुसार घर में गुलाब का पेड़ लगाना से सकारात्मक ऊर्जा, उज्जवलता और चंचल बनाता है। लेकिन अगर हम वास्तु शास्त्र की माने तो घर में कांटेदार पौधा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से घर में गुलाब का पौधा लगाने के लिए इन दोनों पक्षों को विस्तार से जानेंगे।

ये भी पढ़े अगर बदलना चाहते हैं अपनी किस्मत तो एक बार जरूर करें…

घर के आगे गुलाब का पौधा शुभ होता या अशुभ

माना जाता हैं कि यदि आपके घर के आगे गुलाब का पौधा लगा है तो आपके घर में विवाद बन सकते हैं। इसे लगाने से उलझने पैदा होती है और मन में भेदभाव भी आने लगते हैं। आपको बता दें कांटेदार पौधे लगाने से परेशानियां घेरने लगती है इसलिए घर के सामने गुलाब का पौधा लगाने से बचना चाहिए।

roses

फेंगशुई के मुताबिक, गुलाब का पौधा घर के आगे लगाना अच्छा माना जाता है, इससे घर में पॉजिटिव और एनर्जेटिव ऊर्जा बनी रहती है। मान्यताओं के अनुसार यदि गुलाब के फूल लाल रंग के होते हैं तो यह एनर्जी से भरपूर होते हैं परंतु यदि यह सफेद गुलाब होते हैं तो यह शांति के संकेत माने जाते हैं। यदि यह पौधा घर में लगा होता है तो इससे घर में खुशहाली आने लगती है।

घर में गुलाब का पौधा लगाने की सबसे शुभ दिशा

मान्यताओं के अनुसार यदि आप गुलाब का पौधा लगाना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे शुभ दिशा बालकनी और घर की नैऋत्य कोण (दक्षिण-पश्चिम) को माना जाता है। इसके अलावा यदि गुलाब के फूलों का रंग लाल है तो ऐसे में पौधे को दक्षिण दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर परिवार के लोगों की समाज की स्थिति में वृद्धि होती है साथ ही परिवारिक संबंध भी बेहतर होने लगते हैं।

BEGLOBAL

ये भी पढ़े  वास्तु शास्त्र: ये 10 पेड़-पौधे घर में लगाने होते हैं बेहद शुभ, आपको बनाते हैं धनवान!

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL