Wordle ने इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कब्जा कर रखा है।

Wordle एक नया ऑनलाइन गेम है, जो आपकी शब्दावली 

यानी की वोकैबुलरी का टेस्ट करने के लिए बनाया गया है। 

इसके नियम बहुत सरल और सीधे हैं। आपको केवल पांच 

अक्षरों वाले शब्द का अनुमान लगाना है।  

Wordle एक डेली वर्ड गेम है, जिसे आप अपने ब्राउजर में खेल 

सकते हैं। ध्यान दें कि इस गेम के लिए कोई भी आधिकारिक ऐप 

नहीं हैं, हालांकि आपको इसके जैसे दिखने वाले कई नकलची 

ऐप्स जरूर दिख जाएंगे। ये गेम खेलने में काफी सरल है। आपको 

छह प्रयासों में एक पांच-अक्षर शब्द (कोई भी शब्द हो सकता है) का अनुमान लगाना है। 

 खेल हर 24 घंटे में शब्द बदलता है। अगर आपके शब्द में सही जगह पर सही अक्षर है, तो वह 

  अक्षर हरे रंग का दिखाई देगा।अगर आपके अनुमान लगाए गए शब्द में एक अक्षर शामिल है, जो 

   दिन के शब्द में दिखाई देता है, लेकिन यह गलत जगह पर है, तो यह पीले रंग में दिखाया जाएगा। 

  अंत में यदि अक्षर शब्द में मौजूद नहीं है, तो इसे ग्रे रंग के रूप में दिखाया जाएगा। 

   खिलाड़ी खेल में केवल छह शब्द ही एंटर कर सकते हैं।  

अधिक जानकारी के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।