सर्कस ट्रेलर: रणवीर सिंह की फिल्म ‘सर्कस’ का ट्रेलर हुआ रिलीज 

रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म सर्कस को लेकर चर्चा में हैं। 

फिल्म के मेकर्स ने अब फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज कर दिया है। फिल्म में रणवीर सिंह 

जैकलीन फर्नांडिस और पूजा हेगड़े के साथ-साथ एक लम्बी चौडी स्टार कास्ट है। 

फिल्म में रणवीर सिंह और वरुण शर्मा डबल रोल में हैं। उनके अलावा फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज, जॉनी लीवर, पूजा हेगड़े, संजय मिश्रा, व्रजेश हिरजी, सिद्धार्थ जाधव, मुकेश तिवारी, अश्विनी कालसेकर, मुरली शर्मा, टीकू तलसानिया 

सर्कस का निर्देशन और निर्माण रोहित शेट्टी ने किया है। इसे गोलमाल: फन अनलिमिटेड का प्रीक्वल बताया जा रहा है।  

फिल्म का निर्माण संयुक्त रूप से रोहित शेट्टी पिक्चर और टी-सीरीज़ ने किया है। फिल्म में दीपिका पादुकोण और अजय देवगन भी हैं। फिल्म में संगीत देवी श्री प्रसाद ने दिया है। 

सर्कस, विलियम शेक्सपियर के नाटक द कॉमेडी ऑफ एरर्स पर बेस्ड है।