ऋतुराज गायकवाड़ ने एक ही ओवर में 7 छक्के जड़कर रचा इतिहास!

विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उत्तरप्रदेश और महाराष्ट्र के बीच हो रहे मैच में महाराष्ट्र के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने इतिहास रच दिया है।  

उन्होंने इस मैच में 16 छक्के और 10 चौके की मदद से 159 गेंदों में नाबाद 220 रन बनाए। 

इसमें उन्होंने एक ही ओवर में 7 छक्के जड़े हैं। जिसके बाद लिस्ट ए क्रिकेट में यह कारनामा करने वाले ऋतुराज पहले बल्लेबाज बन चुके हैं। 

यह कमाल ऋतुराज ने 49वें ओवर में स्पिनर शिवा सिंह के ओवर में किया। अपने इन सात शानदार छक्कों की मदद से गायकवाड़ ने इस मुकाबले में डबल सेंचुरी ठोक डाली। 

पुणे में जन्मा यह महान खिलाड़ी टीम इंडिया का सुनहरा भविष्य है। ये जब भी मैदान पर आते हैं 

तो विरेंद्र सहवाग की तरह अपने खेल की शुरुआत करते हैं, और सभी गेंदबाज़ों के छक्के छुड़ा देते हैं। 

अधिक जानकारी के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।