Cirkus Release Date : इस दिन रिलीज होगा रणवीर सिंह की सर्कस का ट्रेलर

रणवीर सिंह स्टारर सर्कस इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है।  

फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में रणवीर के अलावा, जैकलीन फर्नांडिस, पूजा हेगड़े, सिद्धार्थ जाधव, जॉनी लीवर, 

संजय मिश्रा, विजय पाटकर, सुलभा आर्य, मुकेश तिवारी, अनिल चरणजीत, अश्विनी कालसेकर और मुरली शर्मा आदि कलाकार हैं।  

फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। फिल्म 1982 की फिल्म अंगूर पर आधारित है। 

अंगूर में संजीव कुमार और देवेन वर्मा ने अभिनय किया है। सर्कस 23 दिसंबर 2022 को क्रिसमस के मौके पर रिलीज की जाएगी। 

फैंस फिल्म के अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सर्कस के निर्माता ट्रेलर को दिसंबर के पहले हफ्ते में रिलीज करने की प्लान बनाया हैं। 

वहीं ट्रेलर 1 दिसंबर से 3 दिसंबर के बीच रिलीज किया जा सकता है।