19.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पावर रेंजर्स स्टार जेसन डेविड फ्रैंक का 49 वर्ष की आयु में हुआ निधन

जेसन डेविड फ्रैंक को माइटी मॉर्फिन पावर रेंजर्स फ्रेंचाइजी में टॉमी ओलिवर की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। ग्रीन पावर रेंजर के रूप में अभिनय करने वाले फ्रैंक का रविवार 20 नवंबर 2022 को 49 साल की उम्र में निधन हो गया। मौत के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है। फ्रैंक के चार बच्चें हैं, बेटें हंटर और जैकब, बेटियां स्काई और जेना हैं। उनकी मौत की खबर से अभिनेता के प्रशंसकों के साथ-साथ उनके दोस्तों और सहयोगियों को भी झटका लगा है। जैसन ने 1993 से 1996 तक चलने वाली माइटी मॉर्फिन पावर रेंजर्स फ़्रैंचाइज़ी में में अभिनय किया था। वो पावर रेंजर्स ज़ियो, टर्बो और डिनो थंडर सहित अन्य पावर रेंजर्स प्रोजक्टस में भी दिखाई दिए थे। अभिनेता ने स्वीट वैली हाई, फैमिली मैटर्स के एक एपिसोड और वी बेयर बियर्स के एक एपिसोड में भी अभिनय किया था।

फ्रैंक के पावर रेंजर्स के सह-कलाकार वाल्टर ई. जोन्स ने इंस्टाग्राम पर उनकी मौत की पुष्टि की है। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि “उन्हें इस पर विश्वास नहीं हो रहा है। RIP जेसन डेविड फ्रैंक। उन्होंने उनको खोने पर दुख भी व्यक्त किया है।

Power Rangers star Jason David Frank

फेमस 90 के दशक की सीरीज ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जेसन के निधन पर एक बयान शेयर किया है, “जेसन डेविड फ्रैंक के नुकसान से पूरे रेंजर राष्ट्र को गहरा दुख हुआ है। जेडीएफ वर्षों से प्रशंसकों के लिए अनगिनत मुस्कान लेकर आया है और उन्हें बहुत याद किया जाएगा।

BEGLOBAL

फ्रैंक के अन्य सह-कलाकार, एमी जो जॉनसन ने भी सोशल मीडिया पर अपना दुख व्यक्त करते हुए लिखा- विश्वास नहीं हो रहा है। हमारे विशेष परिवार के एक और सदस्य को खोने से मेरा दिल दुखी है। आप सुंदर और वास्तव में अद्वितीय थे। मैं हमेशा तुमसे प्यार करता रहूंगा, प्रिय मित्र।

जेसन एक एक्टर के साथ-साथ एक मार्शल कलाकार भी थे, उन्होंने 1933-1996 तक चलने वाली माइटू मॉर्फिन पावर रेंजर्स फ्रैंचाइज़ी के अलावा पावर रेंजर्स ज़ियो, टर्बो और डिनो थंडर आदि अन्य पावर रेंजर्स प्रोजक्टस में भी अभिनय किया था।

ये भी पढ़े साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने निधन के तीसरे दिन अपने दिवंगत पिता की प्रार्थना की

ये भी पढ़े Shraddha Murder Case: आरोपी आफताब ने शव के 35 टुकड़े करने के बाद जलाया था श्रद्धा का चेहरा, घर में काम करने वाले प्लंबर…

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL