31.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भूलकर भी इस दिशा में न बनवाएं सीढ़िया, अन्यथा उड़ जाएगा सुख-चैन होगी आर्थिक तंगी!

नई दिल्ली: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र को खास महत्व दिया जाता है। घर का निर्माण करवाने से पहले वास्तु की जानकारी होना बेहद जरूरी हो जाता है। यदि घर में निर्माण के दौरान सभी चीजें अपने सही जगह और दिशा में होती है तो उस घर में सकारात्मकऊर्जा का वास होता है। परंतु अगर निर्माण करवाते वक्त सही दिशा और स्थान का ज्ञान नहीं होता तो उस घर में सभी चिजें उलट पलट हो जाती है और वहां रोजना नई नई परेशानियां घेरने लगती है। लगभगहम सभी के घर में सीढ़ियां तो होती है परंतु क्या आप जानते है वास्तु शास्त्र में इसका सही स्थान और दिशा की भी जानकारी दी गई है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से घर में किस दिशा और स्थान में सीढ़िया होनी चाहिए इस की जानकारी देंगे।

इस दिशा में अशुभ होती है सीढ़िया

stairs

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में सीढ़िया बनवाने की शुभ दिशा पश्चिम, दक्षिण और नैत्रत्य दिशा को माना जाता है। लेकिन हमें भूले से भी घर के निर्माण के दौरान सीढ़ियों की दिशा पूर्व, उत्तर, ईशान और आग्नेय कोण नहीं होनी चाहिए। यदि आपके घर या ऑफिस में इस दिशा का उपयोग करके सीढ़िया बनवाते है तो इसके आपको दुष्परिणाम देखने को भी मिल सकते है। वहीं इस दिशा में सीढ़िया होने से आपको आर्थिक परेशानियों, धन-संपदा की हानि घेरने लगती है। इसके अलावा यदि आपके घर में इन दिशाओं में सीढ़िया मौजूद है तो आपको मान-सम्मान और सुख-शांति की हानी देखे को मिलती है।

ये भी पढ़े अगर चाहते हैं शीघ्र ही धनलाभ, तो इसमें मदद कर सकते हैं लाल किताब के ये उपाय ?

BEGLOBAL

ये भी पढ़े भूले में की गई ये गलतियां अक्सर हमें कर देती है कंगाल, रूठ कर चली जाती है मां लक्ष्मी!

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL