18.1 C
Delhi
Wednesday, April 2, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मोहिनी का ये एक पौधा किसी की भी कर सकता है आर्थिक तंगी को दूर, जानें लगाने की सही दिशा!

नई दिल्ली: वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में बेहद महत्व होता है, घर में मौजूद हर एक वस्तु का सीधा सीधा संबंध वास्तु शास्त्र से होता है। यदि घर में कोई वस्तु वास्तु शास्त्र के अनुसार नहीं होती तो उस घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बनने लगता है और परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहता। परंतु यदि सभी वस्तुएं वास्तु शास्त्र के बताए गए नियमों के अनुसार होती है तो उस घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सभी बिगड़ते काम बनने लगते हैं साथ ही परिवार के सदस्यों को तरक्की हासिल होती है। वास्तु शास्त्र में धनवान बनने के लिए कई उपाय बताए गए हैं परंतु पेड़ पौधों को घर में लगा कर भी आप धनवान बन सकते हैं। इन्हीं उपायों में से एक मोहिनी का पौधा माना जाता है जिसको घर में लगाना बेहद शुभ जाता है। मान्यताओं के अनुसार मोहिनी का पौधा घर होने से लाभ मिलता है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से मोहिनी के पेड़ को लगाने की सही दिशा और इससे होने वाले लाभ के बारे में जानकारी देंगे।

mohini plants

मोहिनी का पौधा

मोहिनी या फिर क्रासुला का पौधा जो दिखने में बेहद खूबसूरत लगता है और इसे जिस घर में रखते हैं उस घर की शोभा भी बढ़ जाती है। कुछ लोग इस पौधे को अपने घर में सजावट के लिए भी लगाते हैं परंतु कुछ लोग इसकी पहचान करने में भी नाकाम रहते हैं। इसकी पहचान के लिए आप याद रखें कि इसकी पत्तियां चौड़ी और थोड़ी बहुत गोलाकार होती हैं। इसे छूने पर मखमली एहसास होता है और ना ही हरा होता है और ना ही पीला।

मोहिनी पौधे की सही दिशा

वास्तु नियम के मुताबिक, जिस घर में मोहिनी का पौधा लगाया जाता है वहां सभी काम शुभ होते हैं और लाभ भी प्राप्त होता है। वास्तु की मानें तो इसको लगाने की सही दिशा पूर्व या फिर उत्तर दिशा को माना जाता है। यदि आपका मुख्य द्वार इस दिशा में है तो आप इसे मुख्य दरवाजे पर भी लगा सकते हैं। साथ ही माना जाता है कि इस पौधे को आप चाहे तो अपने लिविंग रूम और बेडरूम में भी लगा सकते हैं।

BEGLOBAL

ये भी पढ़े  घर से दरिद्रता और बुरी शक्तियों को दूर करती है एरोवाना मछली, जानें इसे रखने से होने वाले लाभ और इसके लिए सही दिशा!

ये भी पढ़े  आज ही घर लाए गोल्डन फिश सोने जैसे चमकने लगेगी आपकी किस्मत, जानें इसे रखने की सही दिशा और स्थान!

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL