8 अरब तक पहुंच चुकी है दुनिया की आबादी, जानें सबसे ज्यादा आबादी वाले दुनिया के टॉप-10 देशों के बारे में ( world population )

तो आइए जानते हैं सबसे ज्यादा आबादी वाले दुनिया के टॉप-10 देशों को। 

चीन

चीन दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है। यहां के सबसे बड़े व्यावसायिक शहर शंघाई की आबादी ही 2.85 करोड़ है। दूसरे नंबर पर राजधानी बीजिंग है, जिसकी आबादी 2.13 करोड़ है।

भारत की जनसंख्या जिस गति से बढ़ रही है, उसे देखते हुए लगता है आने वाले कुछ साल में हम चीन को पीछे छोड़ देंगे। मुंबई भारत का सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर है। यहां की जनसंख्या 2.09 करोड़ है। 

भारत

Arrow

आबादी के लिहाज से अमेरिका दुनिया का तीसरा बड़ा देश है। यहां के न्यूयॉर्क शहर की आबादी सबसे ज्यादा है। न्यूयॉर्क की आबादी 1.88 करोड़ है। वहीं दूसरे नंबर पर लॉस एंजिलिस है, जिसकी आबादी 1.24 करोड़ है।

अमेरिका

दुनिया का चौथा सबसे ज्यादा आबादी वाला देश इंडोनेशिया है। यहां की राजधानी जकार्ता की आबादी सबसे ज्यादा 1.10 करोड़ है।

इंडोनेशिया

पाकिस्तान दुनिया का पांचवा सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन चुका है। यहां के कराची शहर की आबादी सबसे ज्यादा है। 2022 के मुताबिक, कराची की जनसंख्या करीब 1.68 करोड़ है।

पाकिस्तान

अफ्रीकी देश नाइजीरिया दुनिया का छठा सबसे आबादी वाला मुल्क है। यहां की राजधानी नाइजर सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर है। नाइजर की वर्तमान जनसंख्या 2.59 करोड़ है।

नाइजीरिया

ब्राजील दुनिया का सातवां सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है। ब्राजील में सबसे ज्यादा जनसंख्या साओ पाओलो शहर की है। यहां की आबादी 1.24 करोड़ है। इसके बाद दूसरा बड़ा शहर 68 लाख की आबादी के साथ रियो डि जेनेरियो है।

ब्राजील

भारत का पड़ोसी देश बांग्लादेश दुनिया का आठवां सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश है। यहां की राजधानी ढाका की जनसंख्या 2.24 करोड़ है।

बांग्लादेश

क्षेत्रफल के लिहाज से दुनिया का सबसे बड़ा देश रूस आबादी में भी टॉप-10 में है। यह दुनिया का नौवां सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है। यहां की राजधानी मास्को की जनसंख्या 1.26 करोड़ है।

रूस

मेक्सिको, दुनिया का 10वां सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है। यहां की राजधानी मेक्सिको सिटी सबसे बड़ा शहर है। इसकी जनसंख्या 2.20 करोड़ है।

मेक्सिको

More stories

बढ़ती आबादी सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए खतरा बनता जा रहा है।