33.1 C
Delhi
Tuesday, April 1, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

क्या आप जानते शाहरुख खान के बारे में यह खास बातें ?

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने हमेशा अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों के दिल में एक अलग जगह बनाई है। केवल फिल्में ही नहीं, उन्होंने अपने नेक कामों के जरिए भी भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया का दिल जीता है। बॉलीवुड पर राज करने वाले बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान को केवल भारत में ही पद्मश्री पुरस्कार से नहीं सम्मानित किया गया, बल्कि उनको दूसरे देशों ने भी कई अवॉर्ड से सम्मानित किया है।

shahrukh khan

आइए जानें उनके बारे में कुछ खास बातें !

 शाहरुख खान एकमात्र भारतीय हैं जिन्हें उनके चैरिटी कार्य के लिए ‘यूनेस्को पिरामिड कॉन मार्नी’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

 शाहरुख खान लॉस एंजेलिस टाइम्स कैलेंडर सेक्शन के कवर पेज पर प्रदर्शित होने वाले पहले बॉलीवुड अभिनेता हैं।

BEGLOBAL

 शाहरुख खान ने मीर फाउंडेशन के जरिए महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है। शाहरुख खान को इस फाउंडेशन के चलते 2018 में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में Crystal Award से भी नवाजा गया था।

 शाहरुख खान ने साल 2012 में ओडिशा के Bhitarkanika National Park स्थित 12 गांवों को गोद लिया था।

 जब शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL जीता था, शाहरुख ने 15 करोड़ की राशि मुंबई और कोलकाता के कैंसर मरीजों को डोनेट की थी।

 शाहरुख खान को दुनियाभर में सिनेमा को दिए गए उनके योगदान के लिए फ्रेंच सरकार की ओर से ‘नाइट ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया। यह फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान माना जाता है।

ये भी पढ़े शाहरुख खान को पहली सैलरी के रूप में मिले थे केवल 50 रुपए !

ये भी पढ़े  सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में हुई विजेंदर सिंह की एंट्री

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

BEGLOBAL